तमिलनाडु: जेल से बाहर आईं शशिकला, मिली 5 दिन की पैरोल

तमिलनाडु की सत्तारुढ़ अन्नाद्रमुक की नेता वीके शशिकला आज पैरोल पर जेल से बाहर आ गई हैं। उन्हें अपने बीमार पति से मिलने के लिए पांच दिन की पैरोल दी गई है। शशिकला के वकील के मुताबिक जेल अधिकारियों को चेन्नई पुलिस कमिश्नर ने पैरोल से जुड़ी मेल भेजी जिसके बाद उन्हें पैरोल दी गई है।
वकील ने कहा कि जेल अधिकारी अपने आधा अफसरों से पैरोल दिए जाने पर विचार किया। उनके मुताबिक जेल प्रशासन की शर्तों को मानने के बाद वे जेल से बाहर आ सकी हैं।
अभी-अभी पीएम मोदी ने बुलाई बैठक, ले सकते है ये बड़ा फैसला!
वहीं अन्नाद्रमुक के नेता टीटीवी दिनाकरन और कुछ नेता जेल परिसर के पास पहुंच गए हैं। बता दें कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में शशिकला कई महीनों से जेल में सजा काट रही हैं।





