पाक की धमकी-सर्जिकल स्ट्राइक दूर, कोशिश भी न करे भारत

वॉशिंगटन. पाकिस्तानी विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को चेतावनी दी है कि अगर उसने उनके देश में सर्जिकल स्ट्राइक या परमाणु ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की तो कोई उनसे (पाकिस्तान) संयम बरतने की उम्मीद न करे।

भारतीय वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ के बयान का जिक्र करते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अपने पड़ोसियों के साथ शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ रहना चाहता है।

यूएस इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत के साथ पाकिस्तान के संबंध इस वक्त अपने सबसे निचले स्तर पर हैं। दुःख की बात यह है कि संबंध सुधारने के पाकिस्तानी प्रयासों पर भारत कोई सकारात्मक रुख नहीं दिखा रहा है।

पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उलंघन, पुंछ में शुरु की फायरिंग

उन्होंने कहा कि कश्मीर में इस समय जो कुछ भी चल रहा है वह बातचीत के सामान्य होने में सबसे बड़ी बाधा है।

इससे पहले वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने कहा था कि भारतीय वायुसेना चीन और पाकिस्तान की चुनौती का एक साथ मुकाबला करने में पूरी तरह सक्षम है।

एक साथ दो मोर्चों पर युद्ध की स्थिति के लिए वायुसेना का प्लान बी तैयार है। पाकिस्तान के परमाणु हथियारों के ठिकानों की पहचान कर उन्हें तबाह करने में भी वायुसेना पूरी तरह सक्षम है।

वायुसेना दिवस (आठ अक्टूबर) से पहले गुरुवार को अपनी सालाना प्रेस कांफ्रेंस में एयर चीफ मार्शल धनोआ ने सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही थी। पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा पर वैश्विक चिंता के बीच वायुसेना के उन्हें तबाह करने की क्षमता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम परमाणु ठिकानों के साथ दूसरे सामरिक ठिकानों की पहचान कर उन्हें ध्वस्त करने में पूरी तरह सक्षम हैं।

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि भारत के अपने परमाणु सिद्धांत हैं जिसमें इस बात का स्पष्ट जवाब है कि दुश्मन के परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने की स्थिति में हमारी कार्रवाई कैसी होगी।

Back to top button