अभी अभी: BHU फिर से क्लास में घुसकर छात्रा के साथ हुई बदसलूकी और मारपीट

बीएचयू में बृहस्पतिवार को फिर से एक छात्रा के साथ बदसलूकी और मारपीट हुई. यह घटना एमए सोशल वर्क की छात्रा से बीएचयू के कैंपस के भीतर ही हुई. पीड़ित छात्रा के मुताबिक पहले आरोपी लड़के ने मोबाइल छीना फिर उसके बाल खींचे. इस पर लड़की क्लास के भीतर चली गयी. इसके बावजूद भी आरोपी रुका नहीं और क्लास के भीतर जाकर छात्रा को थप्पड़ मारा.
पीड़ित छात्रा ने मामले की शिकायत प्रॉक्टर से की, जिसके बाद लंका थाने में मुकदमा दर्ज हुआ. आरोपी लड़का भी बीएचयू का ही छात्र है. मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र शीतला शरण गौड़ को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले 21 सितंबर को यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद प्रशासन और छात्र आमने-सामने आ गए थे.
बीएचयू कैंपस में छेड़छाड़ की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही छात्राओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था, जिसकी क्राइम ब्रांच मामले की तफ्तीश कर रही है.
इसे भी पढ़े: असम में हाईअलर्ट, गलत ढंग से घुसे रोहिंग्या मुसलमान
कैंपस में इस घटना के बाद बीएचयू के कुलपति जीसी त्रिपाठी सोमवार से छुट्टी पर चले गए हैं. उन्होंने इसके लिए निजी कारणों का हवाला दिया. लेकिन कैंपस में हिंसा के पीछे वीसी पर भी सवाल उठ रहे थे.
विवाद के बाद मंगलवार को बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी एक बार फिर खुल गई है. और कैंपस की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए आनन-फानन में यूनिवर्सिटी के अंदर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. कैमरों के लिए निर्भया फंड से भी धनराशि ली गई है. अब इस बवाल के बाद एक बार फिर सुरक्षा पर सवाल उठाना लाजिमी है.





