महेंद्र सिंह धोनी इस एक्ट्रेस के साथ रांची में बिता रहे अपना समय

भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 4-1 से मात देने के बाद अब इस हफ्ते के अंत में 3 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलेगी। टी-20 से पहले फिलहाल टीम रेस्ट कर रही है। इसी बीच धोनी भी रांची में अपना समय बिता रहे हैं। बता दें कि टी-20 का पहला मुकाबला रांची में ही खेला जाएगा। रांची में ही धोनी एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा से भी मिले। बता दें कि सौंदर्या बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।

सौंदर्या फिल्म रांची डायरीज से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं, जिसके प्रमोशन के लिए वो धोनी के शहर रांची में हैं। इसी दौरान सौंदर्या की मुलाकात धोनी से हुई। सौंदर्या के साथ अनुपम खेर भी मौजूद थे। बता दें कि अनुपम इससे पहले धोनी की बायोपिक में भी काम कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी की वजह से हुआ फेमस विराट कोहली का निकनेम चीकू
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर का कहना है कि महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा बेहद बुद्धिमान और मनोरंजन करने वाली है। फिल्म रांची डायरीज के प्रमोशन के दौरान धोनी के घर भी गए। अनुपम ने मंगलवार को ट्विटर के जरिए कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह धोनी और उनके पिता के साथ नजर आ रहे हैं। अनुपम ने ट्वीट किया, “प्रिय साक्षी और एमएस धोनी! गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए आपका धन्यवाद।
आपका नया घर बहुत अच्छा लगा। माता-पिता से मिलना हमेशा आशीर्वाद की तरह होता है।” उन्होंने कहा, “साक्षी और एमएस धोनी की बेटी जीवा बेहद बुद्धिमान और मनोरंजन करने वाली है। वह वास्तव में राष्ट्रगान सहित कई गाने जोर से गा सकती है। ईश्वर उस पर कृपा बनाए रखे।”





