सचिन तेंदुलकर का प्रशंसकों ने लखनऊ एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत

आज बुनकरों से मिलकर उनका दर्द बांटने लखनऊ पहुंचे महान क्रिकेटर सचिन का अमौसी एयरपोर्ट पर जमकर स्वागत हुआ।

सचिन आज यहां मसौली क्षेत्र के बड़ागांव कस्बे में बुनकरों से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बुनकरों को बिजली कनेक्शन से लेकर सोलर लाइटें वितरित की।
यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर की इस परफॉर्मेंस को क्या अपने देखा…?
एक कंपनी के माध्यम से बुनकरों के उत्थान के लिए सचिन द्वारा करीब 300 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
उनके पहली बार आने पर क्रिकेट प्रशंसकों का उत्साह भी चरम पर था। भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी सचिन से मिलने एयरपोर्ट पर पहुंचे।





