आमिर और विराट एक साथ मंच पर, इस खास शो की करेंगे शूटिंग…

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के प्रशंसकों के बारे में हाल में एक अच्छी खबर आयी है. जिसमे पता चला है कि विराट  जल्दी ही टीवी शो पर नजर आने वाले है. जिसमे वे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आमिर खान के साथ दिखाई देंगे. जानकारी में बताया गया है कि कोहली और बॉलीवुड एक्टर आमिर खान त्योहारों के मौकों पर एक दिवाली स्पेशल शो में साथ नजर आएंगे.

Aamir and Virat together on stage, shooting of this special show ...

यह भी देखें: भारतीय टी20 टीम में नेहरा की हुई वापसी, अश्विन, जडेजा को किया नजरअंदाज

विराट कोहली और आमिर खान द्वारा किये जाने वाला यह एक चैट शो होगा. जिसमे आमिर खान अपनी आगामी फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ के प्रचार से एक दिन की छुट्टी लेकर तीन अक्टूबर को इस खास शो की शूटिंग करेंगे. इस शो में दर्शकों को दोनों सेलेब्रिटीज के जीवन के बारे में कई नई बातें पता चलेंगी.

फिल्म के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि यह पहली बार है जब आमिर खान व विराट कोहली एक साथ मंच साझा करेंगे’. यह एक चैट शो होगा और इसमें दर्शकों को दोनों सिलेब्रिटीज के जीवन के बारे में कई नई बातें पता चलेंगी. इस शो को लेकर दर्शक उत्साहित है. बता दे कि आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ 19 अक्टूबर को रिलीज होगी. यह शो फिल्म के प्रमोशन को लेकर भी देखा जा रहा है.

Back to top button