BSF में निकली बम्पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

सीमा सुरक्षा बल ने 1074 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये नियुक्तियां कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) के पद पर की जाएंगी। इस पद के लिए सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर अस्थायी नियुक्ति होगी, जिसे बाद में नियमित किया जा सकता है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को डाक से आवेदन भेजना होगा। डाक से आवेदन फॉर्म स्वीकार होने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। अन्य जानकारियों पर एक नजर :

BSF में निकली बम्पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

कॉन्स्टेबल (ट्रेड्समैन), पद : 1074 
ट्रेड के अनुसार रिक्तियों का वर्गीकरण
– कॉब्लर    पद : 67    (अनारक्षित : 33)
– टेलर    पद : 28    (अनारक्षित : 12)
– कारपेंटर    पद : 02    (अनारक्षित : 00)
– ड्राफ्ट्समैन पद : 01    (अनारक्षित : 00)
– पेंटर    पद : 05    (अनारक्षित : 03)
– कुक    पद : 332    (अनारक्षित : 163)
– वाटर कैरियर पद : 177 (अनारक्षित : 87)
– वाशरमैन    पद : 131    (अनारक्षित : 65)
– बार्बर    पद : 85    (अनारक्षित : 40)
– स्वीपर    पद : 212    (अनारक्षित : 105)
– वेटर    पद : 27    (अनारक्षित : 14)
– माली    पद : 01    (अनारक्षित : 00)
– खोजी    पद : 06    (अनारक्षित : 04)

योग्यता : मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10 वीं की परीक्षा पास हो।
– साथ ही पद से संबंधित ट्रेड में दो साल का कार्यानुभव हो। या संबंधित ट्रेड में एक साल का आईटीआई सर्टिफिकेट कोर्स किया हो और एक साल का कार्य अनुभव हो। या संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त हो।

आयु सीमा (01 अगस्त 2017 को )
– न्यूनतम 18 और अधिकतम 23 साल। अधिकतम आयु सीमा में एससी और एसटी वर्ग के व्यक्तियों को पांच साल की छूट मिलेगी। यह छूट ओबीसी वर्ग के व्यक्तियों के लिए तीन साल होगी।

न्यूनतम शारीरिक मापदंड
– कद (सामान्य/ ओबीसी/एससी वर्ग) :167.5 सेंटीमीटर।
– कद (एसटी वर्ग) : 162.5 सेंटीमीटर।
– कद (कुमाऊं/ गढ़वाल) : 165 सेंटीमीटर
– सीना (सामान्य/ ओबीसी/एससी वर्ग) : बिना फुलाए 78 सेंटीमीटर और फुलाने पर 83 सेंटीमीटर।
– सीना (एसटी वर्ग) : बिना फुलाए 76 सेंटीमीटर और फुलाने पर 81 सेंटीमीटर।
– वजन : कद के अनुपात में हो।
– दृष्टि क्षमता : निकट दृष्टि क्षमता एन6 हो और दूर दृष्टि क्षमता 6/6 हो।

वेतनमान : 5,200 से 20,200 रुपये। साथ में 2,000 रुपये ग्रेड पे मिलेगा। इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया
फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी), ट्रेड टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर योग्य आवेदकों का चयन किया जाएगा।
– फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में आवेदकों को 24 मिनट में पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। पीईटी और ट्रेड टेस्ट क्वालिफाइंग होंगे। इनके अंक मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे।
– अंतिम चयन सूची लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। हर राज्य के लिए अलग सूची होगी।

ये भी देखें: भारतीय नौसेना में अधिकारी बनने का मौका, जल्द करें आवेदन

लिखित परीक्षा का प्रारूप
– पीएसटी, पीईटी और ट्रेड टेस्ट में सफल आवेदकों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
– इसमें जनरल अवेयरनेस/ जनरल नॉलेज, नॉलेज ऑफ एलिमेंट्री मैथमेटक्सि, एनालिटिकल एप्टट्यिूड एंड एबिलिटी और बेसिक नॉलेज से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
– प्रश्नों का प्रारूप 10वीं स्तर का और बहुविकल्पीय होगा।
– प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।
– इसमें उत्तीर्ण करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को न्यूनतम 35 फीसदी और एससी/ एसटी/ ओबीसी वर्ग के आवेदकों को न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना होगा।
– प्रश्नपत्र को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
–  100 रुपये। शुल्क का भुगतान इंडियन पोस्टल ऑर्डर/डिमांड ड्राफ्ट से करना होगा।
– आईपीओ/डीडी जिस रीजन या हेडक्वार्टर के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके आईजी/ कमांडेंट के पक्ष में संबंधित बैंक शाखा में देय होना चाहिए।
– एससी और एसटी वर्ग के आवेदकों को शुल्क के भुगतान से छूट प्राप्त होगी।

डीडी बनवाने से संबंधित विवरण (राज्य के अनुसार)
बिहार : डीडी आईजी बीएसएफ नॉर्थ बंगाल के पक्ष में एसबीआई एनबीयू कैंपस सिलीगुड़ी, कोड नंबर-2096 में देय होना चाहिए।
झारखंड : डीडी आइजी टीसी एंड सी बीएसएफ हजारीबाग के पक्ष में एसबीआई बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर एंड स्कूल हजारीबाग/ स्कूल, कोड नंबर-2922 में देय हो।
उत्तर प्रदेश और दिल्ली : डीडी कमांडेंट 32 बटालियन बीएसएफ के पक्ष में एसबीआई न्यू ग्रेन मार्केट (नई अनाज मंडी), हिसार, कोड नंबर -5700 में देय होना चाहिए।
उत्तराखंड :  डीडी आईजी एंड डायरेक्टर बीएसएफ एकेडमी टेकनपुर के पक्ष में एसबीआई टेकनपुर कोड नंबर-8284 में देय हो।

आवेदन प्रक्रिया
– वेबसाइट के होमपेज पर जाएं। फिर बाईं ओर मौजूद रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
– फिर क्रम संख्या 43 पर दिए BSF L/No 9-A/Rectt/CT(TM)-2017/BSF लिंक पर क्लिक करें। ऐसा करने पद पद से संबंधित विज्ञापन खुल जाएगा। उसे ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता जांच लें।
– विज्ञापन  के साथ आवेदन फॉर्म का प्रोफॉर्मा भी दिया गया है। उसका ए4 साइज के पेपर पर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
– अब आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारियों को दर्ज करें। फिर निर्धारित स्थान पर पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ चिपकाएं और सेल्फ अटेस्ट करें।
– आवेदन फॉर्म के साथ एडमिट कार्ड भी अटैस्ड है। उस पर भी अपना चिपकाएं और उसे साफ और स्पष्ट अक्षरों में भरें।
– इसके बाद पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन फॉर्म, मांगे गए सभी दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी और डीडी/ आईपीओ को निर्धारितपते पर भेज दें।
–  जिस लिफाफे में आवेदन फॉर्म को भेजें, उसके ऊपर एप्लिकेशन फॉर द पोस्ट ऑफ कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) इन बीएसएफ-2017 जरूर लिखें।

आवेदन फॉर्म के साथ ये दस्तावेज भी भेजें
– दसवीं पास का सर्टिफिकेट (जन्मतिथि प्रमाणित करने के लिए)
– समस्त शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी
– जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
– डोमिसाइल की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी
– पहचान के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य पहचान की फोटोकॉपी
– स्व-पता लिखे दो लिफाफे, जिन पर 27 रुपये की डाक टिकट लगी है। लिफाफों पर अपना नाम, पता साफ अक्षरों में लिखें। साथ ही पिनकोड भी अवश्य लिखें।
–  आवेदन शुल्क भुगतान का डिमांड ड्राफ्ट/आईपीओ
– भरा हुआ और फोटो चिपका हुआ एडमिट कार्ड

यहां भेजें आवेदन फॉर्म  (राज्य के अनुसार)
बिहार
फ्रंटियर हेडक्वार्टर बीएसएफ नॉर्थ बंगाल, पीओ- कदमताला, सिलीगुड़ी, जिला-दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल), पिन कोड-734011
झारखंड
टीसी एंड एस, बीएसएफ हजारीबाग, मेरू कैंप, हजारीबाग, झारखंड, पिन कोड-825317
उत्तर प्रदेश और दल्लिी
द कमांडेंट 32 बटालियन बीएसएफ पीओ- सिरसा रोड, जिला हिसार, हरियाणा, पिन- 125011
उत्तराखंड 
बीएसएफ एकेडमी टेकनपुर, पीओ-टेकनपुर, ग्वालियर (मध्य प्रदेश), पिन-475005
खास तिथि 
डाक से आवेदन स्वीकार होने की अंतिम तारीख
30 अक्टूबर 2017 तक

Back to top button