जियो का बड़ा धमाका, अब 149 रुपए में मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने बाजार में प्रतिस्पर्धा से निपटने के लिए एक नया प्लान पेश किया है। कंपनी ने 149 रुपए में 28 दिन के लिए 2जीबी इंटरनेट का प्लान शुरू किया है। इसके तहत यूजर को महज 149 रुपए के रिचार्ड पर 2 जीबी डेटा मिलेगा।Reliance Jio in the market

2 जीबी डेटा की तय सीमा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम हो जाएगी। हालांकि, यूजर इसके बावजूद 64 केबीपीएस की स्पीड से इंटनेट एक्सेस कर सकेंगे। प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 300 एसएमएस प्रतिदिन की सुविधा भी मौजूद है।

यह भी पढ़ें:जियो 4जी फीचर फोन की डिलीवरी शुरू, इस त्योहार तक सभी ग्राहकों को मिल जाएगा फोन

बता दें कि जियो अपने यूजर्स को अन्य प्लान्स भी दे रही है लेकिन इनमें यूजर को तय सीमा खत्म होने के बाद भी 128 केबीपीएस की स्पीड मिलती रहती है जो कि 149 रुपए के प्लान से कहीं ज्यादा है।

Back to top button