लास वेगास हमले का आतंकवाद से कोई संबंध नहीं- FBI

अमेरिका के लास वेगास में गोलीबारी की भयावह घटना से अंतरराष्ट्रीय आतंकी समूहों का किसी तरह का संबंध अब तक नहीं पाया गया है. हमले में कम से कम 58 लोग मारे गए और 500 से अधिक घायल हो गए. इस्लामिक स्टेट की दुष्प्रचार एजेंसी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है, जबकि पुलिस ने कहा कि स्टीफन पेडॉक नामक व्यक्ति ने इस हमले को अंजाम दिया. पुलिस ने कहा कि बंदूकधारी की पहचान 64 वर्षीय स्टीफन पैडॉक के तौर पर हुई है. वह नेवाडा का निवासी है. वह मृत मिला.
इसे भी पढ़े: जकरबर्ग ने सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभावों के लिए सार्वजनिक रूप से मांगी माफी
इससे पहले मैंडले बे की 32वीं मंजिल से गोलीबारी की रिपोर्टों पर स्वाट की एक टीम ने कार्रवाई की. यह होटल कसिनो संगीत समारोह स्थल के बगल में था. एफबीआई के लास वेगास कार्यालय के प्रभारी एजेंट आरोन राउस ने कहा, ‘‘जैसे ही यह घटना सामने आई तो हम इस नतीजे पर पहुंचे कि इस घटना का अंतरराष्ट्रीय आतंकी समूह से कोई संबंध नहीं है.’’





