जकरबर्ग ने सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभावों के लिए सार्वजनिक रूप से मांगी माफी

फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग ने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के नकारात्मक प्रभावों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है और कहा है कि इसका इस्तेमाल लोगों को एकजुट करने के बजाए उनमें फूट डालने के लिए किया गया जिसके लिए उन्हें माफ कर दिया जाए।
जकरबर्ग (33) ने किसी विशेष घटना का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन माफी ऐसे समय मांगी है जब इस बात के सबूत सामने आ रहे हैं कि अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव को डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में लाने के लिए रूस ने प्रचार करने और मतदाताओं की भावनाओं को प्रभावित करने के लिए फेसबुक का इस्तेमाल किया।
जकरबर्ग ने फेसबुक पर लिखा, “इस वर्ष मैंने जिन्हें भी ठेस पहुंचाई है, मैं उनसे माफी मांगता हूं तथा और बेहतर बनने की कोशिश करूंगा। जिस तरह मेरे काम का इस्तेमाल लोगों में फूट डालने के लिए किया गया, उसके लिए मैं माफी चाहता हूं, मैं बेहतर काम करने की कोशिश करूंगा।”
इसे भी पढ़े: यूनाइटेड किंगडम की पांचवी सबसे बड़ी मोनार्क एयरलाइन दिवालिया होने से हुई बंद
कांग्रेस को दी जाएंगी तीन हजार विज्ञापनों की प्रतियां इससे पहले फेसबुक ने घोषणा की थी कि वह उन तीन हजार विज्ञापनों की प्रतियां कांग्रेस को उपलब्ध करवाएगा जिन्हें रूस की एक छद्म कंपनी ने जून 2015 से मई 2017 के बीच एक लाख डॉलर में खरीदा था। इन विज्ञापनों को लगभग 470 फर्जी खातों से जोड़ा गया था जिन्हें संभवतः रूस से संचालित किया जाता था।





