CNG और PNG के दामों में हुआ बड़ा इजाफा, जानें कहां कितनी है कीमत

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद और रेवाड़ी में सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति करने वाली इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने दोनों गैसों के दामों में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। नई दरें आज मध्य रात्रि से लागू हो जाएगी।

Increase in the prices of CNG and PNG, Learn how much is the price

अमेरिका के लास वेगास में लगातार 22 हजार लोगों पर 15-20 मिनट तक बरसाई गोलियां

आईजीएल ने दामों में वृद्वि की घोषणा करते हुए कहा है कि हाल ही में सरकार ने देश में उत्पादित प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है और इसी वजह से उसे दाम बढ़ाने पड़े हैं। दिल्ली में वाहनों को आपूर्ति की जाने वाली सीएनजी का दाम 95 पैसे प्रति किलोग्राम बढ़कर 39. 71 रुपये प्रति किलो हो गया है।

इसी तरह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम 1.26 पैसे बढ़ेंगे। इन क्षेत्रों में सीएनजी 49.20 रुपये प्रति किलो ग्राम मिलेगी। हरियाणा के रेवाड़ी में सीएनजी एक रुपए महंगी होकर 50.67 रुपये प्रतिकिलो ग्राम हो जाएगी।

Back to top button