MP: यहां किन्नरों के लिए बने लग्जरी टॉयलेट, मैकअप रूम से लेकर ये है सुविधा
भोपाल (मध्यप्रदेश). भोपाल अब ऐसा शहर बन गया है जहां किन्नरों के लिए अलग से शौचालय होगा। गांधी जयंती के मौके पर देश के दूसरे थर्ड जेंडर टॉयलेट की सीएम शिवराज ने ओपनिंग की। इसमें तीनों कैटेगरी के लोगों का ख्याल रखा गया है।

क्या है खासियत…
– इस टॉयलेट में किन्नरों के लिए मैकअप और चेंजिंग रूम की सुविधा दी गई है।
– नगर निगम भोपाल का बनाया गया ये टॉयलेट देश और स्टेट में अपने आप में यूनिक और इकलौता पब्लिक यूटिलिटी सेंटर है।

– इसमें एक ही परिसर में अलग अलग गेट से महिला लेडिस, जेंट्स और थर्ड जेंडर के लिए फैसिलिटी दी गई है।
– देश का यह पहला ऐसा टॉयलेट है जहां लेडिस, जेंट्स और थर्ड जेंडर के लिए अलग- अलग टॉयलेट हैं।
– यहां तीनों वर्ग के दिव्यांग के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है।
– इस टॉयलेट को यूज करने वालों के फीडबैक लेने के लिए मशीन भी लगाई गई है।
– इस समावेशी (Inclusive) टॉयलेट को बनाने के लिए नगर निगम ने 30 लाख रुपए खर्च किए हैं।

– सीएम हाउस पर किन्नरों की प्रॉब्लम सॉल्व करने के लिए अलग से पंचायत भी बुलाई जाएगी।
पीएम आवास योजना में सहयोग करेगी स्टेट गवर्नमेंट
– प्रधानमंत्री आवास योजना में किन्नरों को आवास निर्माण के लिए सेंट्रल गवर्नमेंट के अलावा स्टेट गवर्नमेंट डेढ़ लाख का अलग से ग्रांट देगी।