ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाश की हुई मुठभेड़, एक अरेस्ट-दो फरार, पुलिसकर्मी को लगी गोली
नोएडा. ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-3 थानाक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो फरार हो गए। बदमाश के पास से एक पिस्टल, दो देशी तमंचे बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, फायरिंग में दो बदमाशों और एक कॉन्टेबल को गोली लगी। बताया जा रहा है कि यह वही बदमाश हैं, जिन्होंने 20 सितंबर को शराब सेल्समैन की गाड़ी पर गोली मारकर करीब 10 लाख रुपए लूटे थे। इसके बाद दो लोगों की हत्या भी की थी।

बदमाशों के पैर में लगी गोली
– पुलिस के ने बताया, वार्निंग देने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
– मुठभेड़ में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने जंगल से बाहर आने वाले रास्तों को ब्लॉक कर दिया है।
– दो बदमाश इकोटेक-3 थानाक्षेत्र के घने जंगलों का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि एक को अरेस्ट कर लिया गया।
क्या था मामला?
– बताया जा रहा है कि 20 सितंबर की रात ग्रेटर नोएडा के खेड़ा चौगनपुर के पास बदमाशों के इसी गिरोह ने शराब सेल्समैन की गाड़ी को ओवरटेक कर फायरिंग की थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।
– बदमाश कार में रखे करीब 10 लाख कैश, गनमैन की रायफल भी लूटकर फरार हो गए थे।
– एसपी देहात सुनिति ने बताया कि अॉपरेशन जारी है। बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





