महिला सिपाही ने संदिग्ध के बच्चे को पिलाया अपना दूध, जानिए क्या है असली वजह

बीजिंग। एक मां और उसके बच्चे के बीच संबंध को कुछ ही लोग समझते हैं। कुछ लोग सभी सीमाओं से आगे बढ़ते हैं यह सुनिश्चित करने के लिए कि बच्चों को वह प्यार और स्नेह मिले, जो उसे सिर्फ उसकी मां ही दे सकती है। चीन में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
OMG: बड़ी मछली ने जैसे निगला छोटी को…कि जम गई बर्फ में!
यहां एक महिला पुलिसकर्मी ने अपने काम से लोगों का दिल जीत लिया और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस अधिकारी लीना हाओ खुद एक मां हैं और उन्हें एक संदिग्ध के बच्चे की देखभाल करने की जिम्मेदारी दी गई थी। संदिग्ध आरोपी का कोर्ट में ट्रायल चल रहा था।
जब बच्चा कोर्ट परिसर में रोने लगा, तो हाओ ने बच्चे की मां से इजाजत मांगी और उसे अपना दूध पिलाने के लिए एक कोने में चली गई। उसने कहा कि वह यह महसूस कर सकती है कि बच्चे की मां भी बच्चे की भूख पर कितनी चिंतित होगी क्योंकि वह भी हाल ही में मां बनी हैं। हाओ के मन में सिर्फ एक ही बात थी कि बच्चे को किसी भी तरह से आराम मिले।
बच्चे की मां उन 34 लोगों में से एक है, जिसे चीन में एक फर्जी धन उगाहने वाले रिंग में शामिल होने के लिए जेल की सजा सुनाई गई है। जब उस महिला ने उस पुलिस अधिकारी के इस काम को देखा, तो वह अपने आंसुओं के सैलाब को रोक नहीं पाई।





