इस सर्दी के मौसम में बनाइये द्राय फ्रूट्स लड्डू

अक्सर हमारे बुजुर्ग भी कहते है की जो सर्दी में खाते है वह लंबे समय तक हमारे लिए फायदेमंद होता है। जी हाँ आज हम आपको खांसी और जुकाम से जल्द छुटकारा पाने तथा अछि हेल्थ और ताकत के लिए सूखे ड्राय फ्रूट्ड से बने लड्डू बनाकर खाने के लिए कहेंगे क्योंकि सूखे ड्राय फ्रूट्ड सेहत के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं। यह आप को खाने में भी स्वादिष्ट लगेंगे। तो आइए सीखते है इन्हें बनाने की विधि।

इस सर्दी के मौसम में बनाइये द्राय फ्रूट्स लड्डूसामग्री :-

– खजूर

– भुना हुअा पिस्ता 1 कप

– बादाम भुनें हुए 1 कप 

– काजू 1½ कप

– कंडेंस्ड दूध 1 कप

– चीनी 2 बडे चम्मच

– घी 2 छोटा चम्मच

– इलायची पाउडर 1 छोटा चम्मच

– पानी जरुरत अनुसार

ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने की विधि :-

1. सबसे पहले अाप ड्राई फ्रूट जैसे कि बादाम, पिस्ता, काजू और खजूर को बारीक कर के काट लें।

2. अब एक कड़ाही में चीनी व कंडेंस्ड दूध के साफ थोडा पानी डाल कर इसे पकाएं।

3. पकने के बाद जब इसमें चीनी पिघल जाए तो उसमें खजूर डाल दें। 

4. खजूर के पिघलने के बाद में भी इसे 10-12 मिनट तक हलकी अांच पर पकाते रहें।

5. पकाने के बाद में जब खजूर का मिक्सचर गाढ़ा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर अौर मेवे भी डाल दें। 

6. अब एक प्लेट में घी लगाकर इसकी मिक्सचर निकाल लें अौर ठंड़ा कर लें।

7. जब मिक्सचर थोडा ठंडा हो जाए तब उसके छोटे-छोटे लड्डू बना लें अौर सबको सर्व करें।

Back to top button