भारत ने 7 विकेट से जीता आखिरी वनडे, 4-1 से सीरीज पर किया कब्जा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत को 243 रन लक्ष्य दिया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के शानदार शतक की बदौलत 7 विकेट से मैच जीत लिया।

India won by 7 wickets in last ODI, 4-1 captained by series

इस तरह रही भारतीय पारी :

टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने आए अजिंक्य रहाणे ने शानदार अर्धशतक जड़ा। लेकिन वो 61 रन बनाकर कुल्टर नाइल की गेंद पर आउट हो गए। वहीं रोहित शर्मा शानदार शतकीय पारी के बाद आउट हुए। रोहित ने 109 गेंदों में 125 रनों की अमह पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के और 11 चौके लगाए। लेकिन इसके बाद एडम जाम्पा की गेंद पर आउट हो गए। वहीं कप्तान कोहली भी 39 रन बनाकर जाम्पा की गेंद पर आउट हुए। अंत में मनीष पांडे और केदार जाधव ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलायी।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए एडम जाम्पा ने 8 ओवर में 59 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं नाथन कुल्टर नाइल ने 9 ओवर में 42 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इनके अलावा कोई भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज विकेट हासिल नहीं कर सका।

टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के ये 6 फैसले चौंकाने वाले

ऑस्ट्रेलियाई पारी :

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर फिंच 32 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट हो गए। उनके बाद स्टीव स्मिथ 16 रन बनाकर केदार जाधव की गेंद पर आउट हो गए। डेविड वॉर्नर 53 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे। वॉर्नर के बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब भी 13 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए। इनके बाद ट्रेविस हेड 42 रन बनाकर अक्षर की गेंद पर आउट हुए। वहीं स्टोइनिस भी 46 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट हुए।

मैथ्यू वेड 20 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट हुए। वेड के जेम्स फॉकनर 12 रन बनाकर रन आउट हो गए। वहीं नाथन कुल्टर नाइल पहली गेंद पर ही भुवनेश्वर की गेंद पर आउट हुए।

इस तरह रही टीम इंडिया की गेंदबाजी :

टीम के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवरों में 38 रन देकर 3 विकेट झटके। केदार जाधव ने 10 ओवरों में 48 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। वहीं जसप्रीत बुमराह ने 10 ओवरों में 51 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। भुवनेश्वर कुमार ने 8 ओवरों में 40 रन देकर 1 विकेट और हार्दिक पांड्या ने 2 ओवरों में 14 रन देकर 1 विकेट लिया।

प्लेइंग इलेवन –

भारत : रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर, जसप्रीस बुमराह, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल,

ऑस्ट्रेलिया : डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, नाथन कुल्टर नाइल, एडम जाम्पा, जेम्स फॉकनर

Back to top button