‘चिड़िया घर’ की मयूरी का यह बोल्ड अंदाज़, पहले कभी नही देखा होगा

मुंबई। लोकप्रिय टीवी शो ‘चिड़िया घर’ की मयूरी को कौन नहीं जानता भला? सीरियल में मयूरी का रोल शफक नाज निभा रही हैं। ताजा खबर यह है कि शफक ने 2 महीने में अपना 13 किलो वजन कर लिया है। बदले रूप वाली उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सीरियल में मयूर को एक परंपरागत भारतीय परिवार की परंपरागत बहू के रूप में दिखाया गया है। हालांकि उनकी जो नई तस्वीरें वायरल हुई हैं, वे उनकी छवि से बिल्कुल अलग हैं। इन तस्वीरों पर कई फैन्स ने हैरानी जताई है, तो कुछ ने स्वागत किया है।

अक्षय की 13 साल बाद हो सकती है इस लकी जोड़ी के साथ वापसी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक शफक नाज का वजन 76 किलो था, जिसमें से 13 किलो उन्होंने घटा लिया है। कहा जा रहा है कि अपने नए रोल के लिए शफक ने वजन घटाया है।

बीते दिनों उन्होंने कहा था, काम के सिलसिले में मैं इतना व्यस्त रहीं कि अपनी फिटनेस पर ध्यान नहीं दे पाईं। अब मैंने एक ब्रेक लेने का फैसला किया है। साथ ही मैं रोज अपना वजन कम करने की कोशिश कर रही हूं।

शफक नाज ने 2010 से छोटे पर्दे पर अपना करियर शुरू किया था। तब उन्होंने स्टार प्लस के ‘सपना बहू का…बिदाई’ में गुणी का रोल किया था। इसके अलावा जी टीवी के शो ‘संस्कार लक्ष्मी’ में उनका अभिनय सराहा गया था।

स्टार प्लस के महाभारत सीरियल में उन्होंने कुंति का रोल किया था। इसके अलावा सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल, शुभ विवाह, तेरी मेरी लव स्टोरिज में भी शफक नजर आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button