पत्नी और खुद को मारी गोली, FB में डाला कुछ ऐसा SATATUS- Bye bye सुसाइड me & my Wife

उदयपुर.आरएसी बटालियन कैंपस में रहने वाले आरएसी के एक जवान ने सर्विस राइफल से रविवार दोपहर को पहले अपनी पत्नी को गोली मारी फिर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। वारदात से कुछ वक्त पहले फेसबुक पर उसने स्टेटस अपडेट कर ‘बाय-बाय सुसाइड मी एंड माय वाइफ’ लिखा था।
पत्नी और खुद को मारी गोली, FB में डाला कुछ ऐसा SATATUS- Bye bye सुसाइड me & my Wife

 पहले दोनों बच्चों को क्वार्टर से बाहर निकाला…

– प्रतापनगर थाना इलाके के देबारी के RAC बटालियन कैंपस में रहने वाला जवान मंजीत सिंह हरियाणा के झज्जर का रहने वाला था।
– पुलिस के मुताबिक, मंजीत सिंह दिल्ली से ट्रांसफर होकर 17 सितम्बर को अपनी ई बटालियन के साथ में उदयपुर आया था। उसके बाद 27 सितम्बर को यहां पर उसकी पत्नी मीनू, 3 साल की बेटी पूर्वी और 5 साल का बेटा अंश आए थे।
– घटना के पहले वह कैंपस में ही गार्ड की ड्यूटी पर तैनात था। मंजीत करीब 2.30 बजे ड्यूटी के दौरान उठकर अपने क्वार्टर की तरफ सर्विस राइफल के साथ निकला ही था कि बटालियन के हेड कॉन्स्टेबल राजसिंह ने पीछे से आवाज लगा जाने का कारण पूछा। इतने में वह भागकर अपने क्वार्टर में चला गया।
– इसके बाद उसने पहले दोनों बच्चों को क्वार्टर से बाहर निकाला फिर अंदर जाकर पत्नी को सीने पर गोली मारी और फिर खाट पर बैठ खुद को गोली मार खुदकुशी कर ली।
– मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर एसपी राजेन्द्र प्रसाद गोयल और प्रतापनगर थाना के अफसर डॉ. हनवंत सिंह पहुंचे। एसपी ने दाेनों बच्चों से बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन बच्चे कुछ नहीं बोल पाए।
– पुलिस ने दोनों की लाशों को एमबी हॉस्पिटल मॉर्चरी में रखवाया और परिजन को सूचना दी। दोनों का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।

सुसाइड नोट में लिखा : मम्मी-पापा हमें माफ करना

– पुलिस ने बताया कि जवान ने चार लाइन का सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें लिखा था कि मेंटली टेंशन के कारण दोनों पति-पत्नी खुदकुशी करने जा रहे हैं। मम्मी-पापा हमें माफ करना और दाेनों बच्चों और खुद का ध्यान रखना।
– साथ ही घटना के कुछ वक्त पहले ही मंजीत ने अपनी फेसबुक आईडी पर बाय-बाय सुसाइड मी एंड माय वाइफ लिख स्टेटस अपडेट किया था। इसके बाद किसी दूसरे की तरफ से कमेंट कर कारण पूछा तो रिप्लाई मेंं मंजीत ने कहा कि पूरे होश हवास में। पुलिस की शुरुआती जांच में घटना के पीछे मेंटली टेंशन को ही कारण माना जा रहा है।
Back to top button