LIVE: भारत को जीत के लिए मिला 243 रन का लक्ष्य

नागपुर। भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 242 रन बनाए। अब भारत को जीत के लिए 243 रन का लक्ष्य मिला है।

LIVE: India got 243 runs to win

भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट एरोन फिंच के तौर पर गिया। फिंच 32 रन के निजी स्कोर पर हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट हुए। फिंच का कैच जसप्रीत बुमराह ने पकड़ा। कप्तान स्मिथ इस मैच में अच्छी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें 16 रन पर केदार जाधव ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वार्नर ने 53 रन की शानदार पारी खेली और उनकी पारी का अंत अक्षर पटेल ने किया। वार्नर का कैच मनीष पांडे ने पकड़ा। पीटर हैंड्सकौंब 13 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर रहाणे के हाथों लपके गए। हेड को अक्षर पटेल ने 42 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद स्टॉयनिस जसप्रीत बुमराह का शिकाब बन गए। बुमराह ने उन्हें 46 रन पर एलबीडब्लयू आउट कर दिया। मैथ्य वेड 20 रन बनाकर कैच आउट हुए। वेड का कैच बुमराह की गेंद पर रहाणे ने पकड़ा। फॉकनर 12 रन बनाकर रन आउट हो गए जबकि कूल्टर नाइल बिना खाता खोले ही भुवी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

आखिरी वनडे मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बदलाव किया गया है। केन रिचर्डसन की जगह टीम में एक बार फिर से ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर को शामिल किया गया है। वहीं भारतीय टीम में भुवनेश्वर, बुमराह और कुलदीप की वापसी हुई है। उमेश यादव, युजवेंद्र चहल और मो. शमी इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं।

मौजूदा वनडे सीरीज में भारत फिलहाल 3-1 से आगे है और वनडे सीरीज अपने नाम कर चुका है।

Back to top button