फ्रेंच फ्राइज़ खाने से पहले जान ले हैरान कर देने वाली बातें…

आप फ्रेंच फ्राइज के शौकीन हैं? लेकिन क्या जानते हैं कि अलग-अलग देशों में इन्हें खाने के अंदाज जुदा हैं.

Things to know before eating French fries

नई दिल्लीः आप फ्रेंच फ्राइज के शौकीन हैं? लेकिन क्या जानते हैं कि अलग-अलग देशों में इन्हें खाने के अंदाज जुदा हैं. कनाड़ा वासियों को पनीर वाले फ्रेंच फ्राइज, फिलिपींस वासियों को केले की चटनी मिश्रित और रोमानिया वासियों को सादे फ्रेंच फ्राइज भाते हैं. जानें दुनिया में इनके चटखारे लेने के अंदाज के बारे में.

  • कनाडा में लोग फ्रेंच फ्राइज में मसालेदार ग्रेवी(सालन) और मक्खन वाली दही डालना पसंद करते हैं.
  • भारत में फ्रेंच फ्राइज के साथ तमाम प्रयोग होते रहते हैं. कोई इन्हें पुदीने और धनिया की चटनी, कोई मिर्च-लहसुन की सॉस, सिरका, कैचअप के साथ खाना पसंद करते हैं.
  • फिलिपींस में फ्रेंच फ्राइज में केले की चटनी मिलाकर खाई जाती है. यह चटनी केले को मसलकर, चीनी, सिरका और मसाला डालकर बनाई जाती है.
  • रोमानिया में फ्रेंच फ्राइज लहसुन, तेल, नमक और सिरके के पेस्ट के साथ खाया जाता है, जिसे ‘मुजडेल’ कहा जाता है.
  • ब्रिटेन में फ्रेंच फ्राइज के बाद शराब पी जाती है. इंग्लैंड में फ्रेंच फ्राइज को चिप्स नाम से जाना जाता है. आयरलैंड में फ्रेंच फ्राइज को मेयोनेज (पीली चटनी) के साथ खाया जाता है. ब्रिटेन में लोग इन्हें जौ के सिरके में डुबोकर खाना पसंद करते हैं.
  • ऑस्ट्रेलिया में लोग फ्रेंच फ्राइज पर नमक की बजाय चिकन साल्ट छिड़कते हैं. ये स्वाद केवल ऑस्ट्रेलिया में मिलता है.
  • वियतनाम मेंचीनी में डूबे और मक्खन से तर फ्रेंच फ्राइज खाए जाते हैं.

नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. उज्ज्वल प्रभात इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

Back to top button