LIVE INDvsAUS: 150 रन पर लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियाई टीम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया है। टीम के लिए वॉर्नर और फिंच ओपनिंग करने आए। इन दोनों ने टीम को अच्छी शुरूआत दी। लेकिन फिंच के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गयी है। टीम का चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए हैं।

LIVE INDVSAUS: Aussie innings faltering on 150 runs

ऑस्ट्रेलिया के विकेट :

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर फिंच 32 रन बनाकर हार्दिक पांड्या की गेंद पर आउट हो गए। उनके बाद स्टीव स्मिथ 16 रन बनाकर केदार जाधव की गेंद पर आउट हो गए। डेविड वॉर्नर 53 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे। वॉर्नर के बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब भी 13 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए।

ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बदलाव हुआ है। केन रिचर्डसन की जगह जेम्स फॉकनर को टीम में शामिल किया गया है। वहीं टीम इंडिया तीन बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। उमेश यादव, यजुवेंद्र चहल और मोहम्मद शमी की जगह कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है।

बता दें कि चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बैंगलुरु में भारत को 21 रनों से हराया था और आज फिर से अगर ऑस्ट्रेलिया को जीत हासिल होती है, तो उसके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगी, क्योंकि देश से बाहर ऑस्ट्रेलिया लगातार मैच हार रही है।

जीत के रास्ते पर लौटने के लिए भारत एक बार फिर अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धौनी, केदार जाधव और कप्तान विराट कोहली पर निर्भर करेगी। पिछले मैच में मेजबानों ने भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के स्थान पर मोहम्मद शमी तथा उमेश यादव को अंतिम एकादश में जगह दी थी।

वहीं, स्पिन का दारोमदार युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल की जोड़ी पर होगा। टीम में बदलाव की संभावना कम ही है। लोकेश राहुल ने इस सीरीज में एक भी मैच नहीं खेला है तो ऐसे में कोहली उन्हें मौका दे सकते हैं। वहीं, मेहमान टीम अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। बल्लेबाजी में वार्नर और फिंच के अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ पर टीम की जिम्मेदारी हो सकती है।

प्लेइंग इलेवन –

भारत : रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर, जसप्रीस बुमराह, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल,

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, नाथन कुल्टर नाइल, एडम जाम्पा, जेम्स फॉकनर

Back to top button