जैसे ही आदमी ने खोली बोरी, चीखता हुआ भागा और हो गया बेहोश…
ग्वालियर.नवदुर्गा विसर्जन के बाद कचरा बीन रहे एक युवक को छपाक की आवाज आई। वह तालाब के पास पहुंचा तो प्लास्टिक की बोरी नजर आई, और एक स्कूटर सवार वापस जाता दिखाई दिया। कचरा बीनने वाले युवक ने बोरी खोलीं तो उसकी चीख निकल गई और बेहोश हो गया। बोरियों में 2 नर कंकाल भरे हुए थे।

ये है मामला…
– शनिवार दोपहर जनकताल के आसपास बहोड़ापुर का रहने वाला युवक कउआ कचरा बीन रहा था, तभी उसे ताल में कुछ फेंके जाने की आवाज आई। कउआ ने ताल की ओर नजर दौड़ाई तो उसे एक स्कूटर सवार एक प्लास्टिक की बोरी फेंक कर वापस लौटता दिखाई दिया।
– कउआ को लगा कि ताल में कोई नवदुर्गा पूजा के बाद हवन पूजन की सामग्री फेंक गया होगा, इसलिए उसने बोरी निकाली, और जमीन पर उल्टी कर दी। बोरी से इंसानी हड्डियां जमीन पर गिरते देखकर कउआ शॉक्ड रह गया और वह चीख कर भागा और बेहोश होकर गिर गया।
– उसकी चीख सुनकर आसपास रहने वाले कुछ लोग भी वहां पहुंचे, लेकिन तंत्र क्रिया या किसी और अनिष्ट के डर से किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। हालांकि इस घटना से पूरे इलाके में दहशत है।

बोरी में थे दो नर कंकाल, एक पूरी खोपड़ी, दूसरी कुचली हुई
– प्लास्टिक की बोरी में से मानव शरीर की हड्डियां निकली। इनमें एक साबित खोपड़ी है, जबकि दूसरी खोपड़ी चकनाचूर हो चुकी है। एक खोपड़ी का जबड़ा व दांत भी नजर आ रहे हैं।
– बोरी में से कपाल के अलावा शरीर की अन्य हड्डियां भी निकलीं। कुछ हड्डियों पर हरे-नीले रंग का पेंट नजर आ रहा है।
– नवरात्रि विसर्जन के बाद मिले इन नरकंकाल जैसे नजर आ रहीं हड्डियों पर स्थानीय लोग किसी तांत्रिक क्रिया की आशंका जता रहे हैं।