MP: सिर्फ शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर मारा गले में चाकू…

मुरैना.जिले के अंबाह कस्बे में शनिवार को एक बदमाश ने भरे बाजार में एक व्यक्ति को चाकू मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर खफा होकर यह हमला किया। घायल को मुरैना अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 MP: सिर्फ शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर मारा गले में चाकू...
– जानकारी के मुताबिक रामसिंह पुत्र सुमेर राजावत 40 निवासी ग्राम जालौनी अंबाह शनिवार को अपनी पत्नी व बेटे के साथ खरीदारी करने अंबाह आया हुआ था। रेतपुरा रोड पर किशोरी धर्मशाला के पास लोकेंद्र सिंह सिकरवार नशे की हालत में मिला। उसने रामसिंह से शराब के लिए पैसे मांगे।

इसे भी देखें:- लूट के बाद परिवार को बंधक बनाकर मां-बाप के सामने ही दो बेटियों के साथ किया गैंगरेप

– शराब के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया। रामसिंह ने कहा कि यदि शराब के लिए पैसे न दूं तो क्या करोगा। यह सुनकर लोकेंद्र आग बबूला हो उठा और आवेश में आकर चाकू निकालकर रामसिंह के गर्दन पर बार कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया।
Back to top button