वापस आ रहा है Amazon सेल, सस्ते में बिकेंगे इन बड़े कंपनियों के स्मार्टफोन

देश में त्योहारों का मौसम चल रहा है, ऐसे में बड़े और आकर्षक ऑफर्स के साथ पहले ही सारी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों ने ग्राहकों को लुभाने का प्रयास किया था. जो ग्राहक पिछले सेल में ऑफर्स का फायदा उठाने से चूक गए उनके लिए अमेजन अपने सेल को दोबारा शुरू करने जा रहा है. पिछले महीने अमेजन ने चार दिन के लिए अपने ग्रेट इंडिया सेल का आयोजन किया था. अब इस महीने भी 4 अक्टूबर से सेल दोबारा शुरू होने जा रहा है.

 Coming back to Amazon Cell, these big companies will be sold cheaply

दोबारा शुरू होने वाले इस सेल में सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड धारकों को खरीदरी के दौरान 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट का लाभ मिलेगा. साथ ही जो ग्राहक वेबसाइट पर अमेजन पे बैलेंस के जरिए शॉपिंग करेंगे उन्हें 15 प्रतिशत तक वैल्यू बैक भी मिलेगा. कंपनी का कहना है कि सेल के दौरान ग्राहकों को 10 करोड़ से भी ज्यादा प्रोडक्ट्स पर छूट का लाभ मिलेगा.

अमेजन के मुताबिक, Samsung, Sony, HP, LG, Nokia और Apple जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स पर बड़े ऑफर्स दिए जाएंगे. प्रमोशनल बैनर में iPhone का भी जिक्र किया गया है, ऐसे में आईफोन लवर्स के लिए इस सेल में नया मिल सकता है. इसके अलावा सेल के दौरान OnePlus , Dell, Honor और Vivo जैसे ब्रांड्स पर भी कुछ ना कुछ ऑफर ग्राहकों के हिस्से आएगा.

ग्रेट इंडिया सेल में कंपनी ग्राहकों को प्रोडक्ट्स पर नो कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी देगी. पिछले सेल में भी ई-कॉमर्स कंपनी ने ग्राहकों को सेल में बड़े ऑफर्स का फायदा पहुंचाया था. यानी इस बार भी ग्राहकों को दशहरा खत्म होने के बाद अब दिवाली ऑफर दिया जा सकता है. अब देखना ये भी दिलचस्प होगा कि क्या फ्लिपकार्ट भी दोबारा अपना सेल शुरू करेगा.

Back to top button