राजस्थान: नहर में गिरी कार से निकली 3 लाशें, 50 Km दूर मिली लड़की की डेड बॉडी
लखूवाली।इंदिरागांधी नहर में गिरी इनोवा कार में सवार चार लोगों के शव 16 घंटे बाद शनिवार को निकाल लिए गए। तीन शव कार में ही थे जबकि एक बच्ची का शव 50 किलोमीटर दूर मिला। लखूवाली के पास शुक्रवार रात को अनियंत्रित होकर इनोवा कार आईजीएनपी नहर में चली गई थी। इनोवा में एक दंपती सहित पांच लोग सवार थे। पति को शुक्रवार रात को ही सुरक्षित निकाल लिया गया था जबकि पत्नी उसकी साली और दो बच्चों की तलाश जारी थी। नहर से उनके शव ही निकाले गए। कार को जेसीबी की मदद से निकाला गया। नहर करीब 120 फीट गहरी है।

जानिए कैसे हुआ हादसा…
– संगरिया तहसील क्षेत्र के अमरपुरा जालूखाट के जगदीश फोगिया (40) अपनी पत्नी कैलाश (35), पुत्री संजू (17), मीरा पत्नी जगदीश चाहर जगदीश चाहर की पुत्री पूनम (18) के साथ सालासर से धोक लगाकर इनोवा कार से लौट रहे थे। इनोवा कार को जगदीश चला रहा था। लखूवाली के पास आईजीएनपी नहर की पुलिया पर बीती रात को आठ बजे एक ट्रक जा रहा था, तभी बस ट्रक को ओवरटेक करने लगी, इतने में सामने से इनोवा आ गई। पुलिया पर जगह नहीं होने के कारण जगदीश ने इनोवा को पुलिया के बगल में उतार दिया जिससे कार अनियंत्रित होकर सीधे नहर में चली गई।
– वहां मौजूद लोग मदद को आए तथा पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों ने नहर में कूदकर जगदीश को बाहर निकाल लिया, लेकिन जगदीश की पत्नी, उसकी साली व दो बच्चे कार सहित पानी में डूब गए।
– वहां मौजूद लोग मदद को आए तथा पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों ने नहर में कूदकर जगदीश को बाहर निकाल लिया, लेकिन जगदीश की पत्नी, उसकी साली व दो बच्चे कार सहित पानी में डूब गए।
– हादसे में जगदीश घायल हो गया। जगदीश को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंच गई। बाद में एसपी यादराम फांसल, एएसपी निर्मला बिश्नोई, डीएसपी विरेंद्र जाखड़, टाउन सीआई अनवर खां रावतसर सीआई पुष्पेंद्रसिंह आदि मौके पर मौजूद रहे।
जेसीबी की मदद से इनोवा की तलाश
– पुलिस इनोवा में सवार लोगों को जिंदा बचाने के लिए प्रयास कर रही थी। एक तरफ तो सूरेवाला से गोताखोरों को बुलाकर लोगों की तलाश करवाई गई, वहीं इनोवा की तलाश के लिए जेसीबी की भी मदद ली जा रही थी।
जगदीश की ऐसे बची जान
– प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार रावतसर की तरफ से रही थी, तभी इंदिरा गांधी नगर की पुलिया पर एक साथ दो वाहन निकल रहे थे। जगदीश ने सड़क हादसे से बचने को इनोवा नहर की तरफ मोड़ दी, लेकिन गाड़ी कंट्रोल नहीं हो पाई और सीधे नहर के अंदर चली गई। नहर में गिरते समय चालक की तरफ का गेट खुल गया और जगदीश कार से बाहर गया। इससे ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया, जबकि शेष लोग इनोवा से बाहर नहीं निकल पाए।
इसे भी देखें:- राज ठाकरे ने सरकार पर बोला हमला, पहले सुधारो रेल नेटवर्क फिर बुलेट ट्रेन की बात
चारों शव निकाले
-नहर से शनिवार दोपहर 12 बजे जेसीबी से इनोवा निकाल ली गई। तीन शव उसमें ही थे। कार घटनास्थल से मात्र 10 फीट दूर पर ही मिली।
– कार का आगे का शीशा टूट जाने से पूनम पानी में बह गई। पूनम आगे बैठी थी। उसका शव 50 किलोमीटर दूर मिला।
– मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस व ग्रामीण मौजदू थे।





