एमटेक और बीटेक स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर, इन सेक्टर में हो रहे प्लेसमेंट

कोटा।इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के ड्रीम डेस्टिनेशन आईआईटी बॉम्बे ने साल 2016-17 की प्लेसमेंट रिपोर्ट जारी कर दी है। इस साल बड़े-बड़े पैकेज की जगह जो ट्रेंड सामने आया है कि वह है एमटेक का बेहतर प्लेसमेंट।
एमटेक और बीटेक स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर, इन सेक्टर में हो रहे प्लेसमेंट
– एमटेक स्टूडेंट्स को उनकी पढ़ाई के मुताबिक प्लेसमेंट ऑफर किए जा रहे हैं, वहीं बीटेक के बाद भी आईटी-साफ्टवेयर व कंसल्टेंसी सेक्टर में स्टूडेंट्स को नौकरियां ऑफर की जा रही हैं। खास बात यह है कि पिछले चार साल से आईआईटी एंट्रेंस का टॉपर स्टूडेंट आईआईटी बॉम्बे ही जा रहा है।
– वहीं, आईआईटी-बी की ओपनिंग रैंक 1 और क्लोजिंग रैंक अंडर-100 है। दूसरी खास बात प्लेसमेंट रिपोर्ट में सामने आई कि आईआईटी-बी की सबसे अधिक डिमांडिंग ब्रांच कंप्यूटर साइंस की इंटर्नशिप में गिरावट आई है।
– आईआईटी मुंबई ने अपनी प्लेसमेंट रिपोर्ट को सार्वजनिक करते हुए साल 2013-14 से लेकर साल 2016-17 का तुलनात्मक ब्यौरा भी पेश किया है। इस अवधि में बीटेक का प्लेसमेंट बढ़ा है तो एमटेक का कम हुआ। वहीं, साल 2015-16 से तुलना की जाए तो एमटेक और बीटेक के प्लेसमेंट में कमी आई है।

बीटेक से पहले छोड़ रहे आईआईटी

– साल 2014 में एडवांस टॉपर चित्रांग मुरदिया आईआईटी मुंबई से बीटेक करने से पहले ही एमआईटी जा चुके हैं। अब साल 2015 के टॉपर सतवत जगवानी भी आईआईटी मुंबई बीटेक पूरा करने से पहले ही एमआईटी जा रहे हैं।
– कुछ साल पहले तक आईआईटी से एमटेक करने के बाद स्टूडेंट्स एडवांस रिसर्च के लिए बाहर जाते थे। इन दोनों टॉपर ने फिजिक्स में एडवांस स्टडीज के लिए एमआईटी को प्राथमिकता दी है। आईआईटी में एक साल की स्टडी के बाद ही स्टूडेंट्स को एमआईटी जाने का मौका मिलता है।

इतना पैकेज ऑफर हुआ स्टूडेंट्स को

– 250 स्टूडेंट्स को 13 लाख रुपए से अधिक, 153 को 11 से 13 लाख के बीच, 166 को 9.25 से 11 लाख के बीच, 202 को 7.5 से 9.25 के बीच, 206 को छह से 7.5 के बीच, 94 को पांच से छह लाख के बीच और 43 को 5 लाख से कम का ऑफर मिला।
इसीलिए जरूरी प्लेसमेंट रिपोर्ट
– कोटा में तैयारी करने के लिए आने वाले हर दूसरे स्टूडेंट का सपना होता है कि उसको आईआईटी मुंबई में एडमिशन मिल जाएगा। चार साल से आईआईटी एडवांस के टॉपर्स यहीं एडमिशन ले रहे हैं। आईआईटी-बी अब स्टूडेंट्स का ड्रीम डेस्टिनेशन बन चुका है।

इसे भी देखें:- राज ठाकरे ने सरकार पर बोला हमला, पहले सुधारो रेल नेटवर्क फिर बुलेट ट्रेन की बात

विदेशी यूनिवर्सिटी से इंटर्नशिप कर रहे स्टूडेंट्स

अमेरिका में 39, जर्मनी में 28, यूके में 22, ऑस्ट्रेलिया में 17, फ्रांस 12 यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप मिली है। कुल 190 स्टूडेंट्स इंटर्नशिप के लिए विदेशों में गए है। इन देशों के साथ साथ ही चाइना, जापान, फिनलैंड, ऑस्ट्रिया, हांगकांग, इटली ने इंटर्न ऑफर किया है। भारत से अधिक इंटर्न अमेरिका की यूनिवर्सिटी ने ऑफर किए हैं। भारत की यूनिवर्सिटी से मात्र 16 स्टूडेंट्स इंटर्नशिप कर रहे हैं।
Back to top button