आतिश हत्याकांड: जिद से थी परेशान, एक दिन तक फ्रिज में छुपाकर रखनी पड़ी लाश
सहारनपुर. यहां पुलिस ने आतिश हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रेमिका और उसके 2 अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या की और किसी को शक न हो इसलिए शव को फ्रिज में छिपा दिया था।

हत्या के बाद एक दिन तक फ्रिज में रखी थी लाश…
– एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया, 26 सितंबर को सहारनपुर के शिवपुरी शमशान घाट के पास एक अज्ञात शव मिला था। उसकी पहचान इंदिरा कॉलोनी के रहने वाले आतिश के रूप में हुई थी।
– शुरू में मामला सुसाइड का लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत का कारण निकला। इसके बाद जांच शुरू की गई, जिसमें पता चला कि आतिश के शिवपुरी की रहने वाली अनीता (बदला नाम) से अवैध संबंध थे।
– अनीता को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। उसने बताया- ”मेरी शादी हो चुकी है। पिछले 6 महीने से मैं पति से अलग मायके में रह रही थी। आतिश को मैं पहले से जानती थी, मायके में रहने के दौरान हम काफी करीब आ गए थे।”
– ”हमारे बीच कई बार संबंध भी बने। आतिश रोज इसका दबाव बनाने लगा। मेरे घरवालों ने भी कई बार हमें रंगे हाथ पकड़ लिया था। इस कारण मैं आतिश से पीछा छुड़ाना चाहती थी।”
– ”24 सितंबर को घर में कोई नहीं था, मैंने आतिश को बुलाया और उसे सब कुछ भुलाने के लिए समझाने लगी। इस बीच भाई घर आ गया। आतिश और भाई के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया।”
– ”भाई ने गुस्से में चुनरी से आतिष का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद हमने शव को फ्रिज में छिपा दिया, ताकि किसी को इसके बारे में पता न चल सके। अगले दिन रात में भाई अपने 2 अन्य साथियों भोला और शिवकुमार को लेकर घर पहुंचा और शव को ठिकाने लगाने के लिए फ्रिज सहित उसे ले गया।”
– ”मोहल्ले वालों के पूछने पर बताया गया कि फ्रिज बेचने जा रहे हैं। इसके बाद भाई ने शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और फ्रिज बेच दी।”

इस तरह महिला खुद जाल में फंसी
– एसपी सिटी ने बताया, जिस दिन आतिश का शव मिला था, उसके अगले ही दिन अनिता प्रार्थना पत्र लेकर डीएम और एसएसपी के वहां गई थी। उसने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसे आतिश की हत्या के आरोप में जबरन फंसाया जा रहा है।
– पुलिस को उस पर तभी शक हो गया था। क्योंकि उस समय जांच आत्महत्या की चल रही थी और ये हत्या के आरोप की बात कह रही थी।
– अनिता, भोला और शिवकुमार को अरेस्ट कर लिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है।