तो यहां बिक रही हैं राम रहीम की मुह बोली बेटी ‘हनीप्रीत’ और उनके साथ बिक रहे…

जयपुर. देश के सालों पुराने गधा मेलों में से एक जयपुर के निकट भावगढ़ बंध्या गर्दभ मेले की रौनक अब फीकी पड़ने लगी है। मेले में गधों से ज्यादा घोड़े लाए जाने लगे हैं। इस बार मेले में शाहरुख और सलमान नाम के गधे बिकने के लिए लाए गए हैं। वहीं करीना, कैटरीना, हनीप्रीत नामक गधी और घोड़ी भी यहां मौजूद है। सलमान नामक गधे की कीमत 5 हजार रुपए लगी। लेकिन शाहरुख को कोई नहीं पूछ रहा। वहीं करीना, कैटरीना के भाव भी इस साल हनीप्रीत से कम लगे हैं। मेले में घोडियों की कीमत 20 हजार से तीन लाख तक मांगी जा रही है। 

जानें मेले के क्यों हुए खस्ता हाल…
– मेले का हाल यह है कि कोई भी मंत्री या नेता इस मेले का उद्घाटन करने के लिए तैयार नहीं होता।
– अब महापौर अशोक लाहोटी ने शिला माता मंदिर के बाद एशिया के प्रसिद्ध खलखाणी माता के गर्दभ मेले में निगम की ओर से दी जाने वाली सारी सुविधाएं बंद कर दी है।
– इससे नाराज गांव वालों ने गुरुवार को यहां आए निगम के अफसरों को भगा दिया। इस कारण अब शुक्रवार को पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित होने वाला सांस्कृतिक कार्यक्रम भी खटाई में पड़ गया है।
– यहां आने वाले लोगों का कहना है कि निगम की ओर से पशु पालकों को किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं मिल रही है।
कब से हो रहा है मेला
खलखाणी माता मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष भगवतसिंह राजावत का कहना है कि 1992 में यह गांव नगर निगम में आने के बाद से ही मेले का आयोजन नगर निगम खुद करवाता है ऐसे में मेले में बिजली, पानी और स्टेज की व्यवस्था करना निगम की जिम्मेदारी है। निगम के इस तानाशाही का विरोध करेंगे और इस बार मेले का उद्घाटन नहीं करवाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करवाने के लिए समिति अपने स्तर पर व्यवस्था करेगी।





