आज नागपुर आएंगी भारत और ऑस्ट्रेलिया टीमें, बिक चुकी हैं सभी टिकटें

नागपुर. रविवार को होने वाले पांचवें वन-डे के लिए भारत अौर ऑस्ट्रेलिया की टीम शुक्रवार को नागपुर पहुंच रही है। हालांकि परिणाम के लिहाज से नागपुर वन-डे की रोमांचकता समाप्त हो चुकी है, लेकिन दर्शकों में मैच को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। मैच की सभी टिकटें लगभग बिक चुकी हैं।
आज नागपुर आएंगी भारत और ऑस्ट्रेलिया टीमें, बिक चुकी हैं सभी टिकटें
मौसम विज्ञानिक के अनुसार बेंगलुरु का मौसम कभी भी बदल सकता है, वहां तेज बारिश हो सकती है। भारत व आस्ट्रेलिया की टीमें शुक्रवार को पहुंचेंगी, लेकिन अाधिकारिक सूत्रों ने आगमन के समय को लेकर किसी प्रकार की पक्की सूचना होने से इनकार किया है। लेकिन बताया जा रहा है कि जैसे ही मौसम ममें सुधार देखा जाएगा व उड़ान भरने के लिए अनुमति मिल जाएगी, तब दोनों टीम नागपुर के लिए रवाना होंगी। दोनों ही टीमों के ठहरने की व्यवस्था ली मेरिडियन होटल में की गई है।

इसे भी देखें:- आश्रम से मिले इस वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा, हनीप्रीत के साथ ये सब काम करता था राम रहीम

क्रिकेट की गेंद राज्य सरकार के पाले में

जीएसटी कानून 1 जुलाई से लागू कर दिया गया। इसमें मनोरंजन कर की अनुमति के अधिकार स्थानीय प्राधिकरण को दिए गए, परंतु प्रशासन को अब तक इसमें किए गए प्रावधान समझ में नहीं आए। जामठा स्टेडियम में 1 अक्टूबर को होने जा रही क्रिकेट मैच को मनोरंजन कर की मंजूरी नहीं मिल पाई है।
जिलाधिकारी कार्यालय और जिला परिषद के चक्कर काटने के बाद मंजूरी की फाइल राज्य सरकार के पास भेजी गई है जिससे गेंद अब सरकार के पाले में चली गई है। दो विभागों के बीच चक्कर कांटने के बाद फाइल सरकार के पास भेजे जाने से प्रशासन को जीएसटी कितना समझ पाया, यह खुलकर सामने आ गया है।
जामठा स्टेडियम में भारत-ऑस्टेलिया के बीच क्रिकेट मैच 1 अक्टूबर को होगा। मैच के आयोजन को मनोरंजन की अनुमति के लिए वीसीए की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय के पास आवेदन किया गया था। जीएसटी कानून में मनोरंजन कर के अधिकार जिलाधिकारी कार्यालय से छीन कर स्थानीय प्राधिकरण को दिए गए हैं। जामठा स्टेडियम जिला परिषद के अधिकार क्षेत्र में आने से यह अधिकार जिला परिषद को प्राप्त हुए हैं। इसलिए फाइल जिलाधिकारी कार्यालय से जिला परिषद के पास भेजी गई। जिला परिषद के पंचायत विभाग,वित्त विभाग ने इसे लेकर माथापच्ची की। यह अधिकार उन्हें हैं भी या नहीं, इसे लेकर किसी भी अधिकारी के समझ में नहीं आया। जिला परिषद के िवत्त व लेखा अधिकारी ने जीएसटी से इसमें सलाह मांगी। वहां भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जिला परिषद को मनोरंजन कर वसूली के अधिकार देने के संबंध में नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं होने का कारण बताकर 3 दिन बाद बुधवार को फाइल वापस जिलाधिकारी कार्यालय भेज दी गई।

उलझन में प्रशासन

मनोरंजन की अनुमति के लिए वीसीए की फाइल जिलाधिकारी कार्यालय से जिला परिषद के बीच घूमती रही। जिलाधिकारी कार्यालय के अधिकार छीन लिए गए और जिला परिषद को नोटिफिकेशन नहीं मिलने से मैच को मनोरंजन की अनुमति पर प्रशासन उलझता रहा। जिला परिषद से फाइल वापस जिलाधिकारी कार्यालय को भेजने के बाद इस संबंध में िनर्णय के िलए सरकार के पास भेज दी गई है।

जीएसटी की रकम अलग रखने की सूचना

क्रिकेट मैच की टिकट बिक्री पर लागू किए गए जीएसटी की रकम अलग निकालकर रखने की शर्त पर टिकट बिक्री के लिए अनुमति दी गई है। मनोरंजन कर की अनुमति के अधिकार को लेकर उलझन पैदा होने के कारण सरकार से सलाह मांगी गई है। सरकार के फैसले के बाद जीएसटी की रकम संबंधित प्राधिकरण के पास जमा कराई जाएगी।
Back to top button