कैराना में जिसके डर से हो रहा था पलायन, STF ने मार गिराया उसका भाई

मेरठ. यहां के सरूरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को STF के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया। मारे गए बदमाश की शिनाख्त वसीम काला के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, वसीम काला पर 50 हजार का इनाम घोषित था। यह कैराना में आतंक का पर्याय बने मुकीम काला का सगा भाई था। फिलहाल, पुलिस मौके उसके अन्य साथि‍यों की तलाश में जुटी है।
कैराना में जिसके डर से हो रहा था पलायन, STF ने मार गिराया उसका भाई

बाइक पर अपने साथी के साथ जा रहा था बदमाश

– SFT के डीएसपी ब्रिजेश कुमार सिंह के मुताबिक, सूचना मिली थी कि वसीम काला अपने साथी के साथ बाइक से करनावल-मीरपुर रजवाहे से आ रहा है। सूचना के आधार पर STF की टीम ने कार्रवाई शुरू की। रजवाहे के पास घेराबंदी की गई, इस बीच सामने से एक बाइक पर दो युवक आते दिखे।

– टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने बाइक सड़क पर छोड़ खेत के रास्ते भागने की कोश‍िश की। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल होकर गिर गया, जबकि उसका साथी खेतों के रास्ते भागने में कामयाब रहा।
– मुठभेड़ की सूचना पर सरूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खेत में छिपे बदमाश की तलाश में कांबिंग शुरू की। घंटों तक चली कांबिंग में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। घायल बदमाश को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोष‍ित कर दिया।

इसे भी देखें:- गुफा के अन्दर मिले इस सबूत से मिला राम रहीम और हनीप्रीत का प्राइवेट वीडियो, सामने आई पूरी सच्चाई

मुकील काला का भाई था मारा गया बदमाश

– पुलिस के मुताबिक, मारे गए बदमाश की शिनाख्त शामली का रहने वाला वसीम काला के रूप में हुई है। वसीम पर 50 हजार का इनाम घोषित था। इसके खिलाफ रंगदारी, हत्या, लूट आदि के एक दर्जन से ज्यादा केस दर्ज थे। वसीम कैरान के कुख्यात बदमाश मुकीम काला का सगा भाई था।
– मुकीम इस समय जेल में बंद है। इसकी दहशत की वजह से कैराना के लोगों ने पलायन करना शुरू किया था।
 
Back to top button