IND-AUS LIVE: ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत, भारत की बेअसर बॉलिंग
बेंगलुरु.भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 12 ओवर में बिना विकेट खोए 73 रन बना लिए हैं। एरोन फिंच (37) और डेविड वॉर्नर (32) क्रीज पर हैं। इससे पहले मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में पहले ही 3-0 की बढ़त लेते हुए उसे जीत चुकी है।

टीम इंडिया में हुए तीन बदलाव…
– चौथे वनडे के लिए टीम इंडिया में तीन बदलाव हुए हैं। कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की जगह पर उमेश यादव, मो. शमी और अक्षर पटेल की एंट्री हुई है।
– ऑस्ट्रेलिया की टीम में भी दो बदलाव हुए हैं। ग्लेन मैक्सवेल और एश्टन एगर की जगह पर मैथ्यू वेड और एडम जम्पा की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है।
– इस मैच में दो विकेट लेते ही उमेश यादव वनडे करियर में अपने विकेट की सेन्चुरी पूरी कर सकते हैं। वे अपने वनडे करियर के 70 मैचों में 98 विकेट ले चुके हैं।
– ऑस्ट्रेलियाई ओपनर और उपकप्तान डेविड वॉर्नर का यह 100वां वनडे है, जिसे वे जरूर यादगार बनाना चाहेंगे।
विराट के सामने रिकॉर्ड बनाने का मौका
– टीम इंडिया ने इस साल जुलाई से सितंबर के बीच लगातार नौ वनडे जीते हैं। इससे पहले उसने नवंबर 2008 से फरवरी 2009 के बीच धोनी की कप्तानी में लगातार नौ वनडे जीते थे।
– भारत ने जुलाई में एंटिगा में वेस्ट इंडीज से 11 रन से हारने के बाद कोई वनडे मैच नहीं गंवाया है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 26 जनवरी को पाकिस्तान को एडिलेड में हराने के बाद से कोई वनडे इंटरनेशनल नहीं जीता है।
– न्यूजीलैंड की लगातार दस वनडे जीतने का कारनामा एक बार कर चुकी है जबकि इंग्लैंड, पाकिस्तान, वेस्ट इंडीज और श्रीलंका दो-दो बार यह कारनामा कर चुके हैं।
– साउथ अफ्रीका ने पांच बार और ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड छह बार लगातार दस मैच जीते हैं। बांग्लादेश और जिम्बाब्वे कभी ऐसा नहीं कर सके हैं।
ऐसा है स्टेडियम का रिकॉर्ड
– इस ग्राउंड पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 6 मैच हुए हैं, जिसमें से भारत को 4 में जीत मिली, वहीं 1 मैच उसने हारा है। 1 मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला।
– दोनों टीमों के बीच इस ग्राउंड पर आखिरी मैच नवंबर 2013 में हुआ था, जिसमें भारतीय टीम को 57 रन से जीत मिली थी।
इसे भी देखें:- अभी अभी: गुफा के अन्दर मिले इस सबूत से मिला राम रहीम और हनीप्रीत का प्राइवेट वीडियो, सामने आई पूरी सच्चाई
ऑस्ट्रेलिया की इतनी खराब परफॉर्मेंस
– इंदौर वनडे में मिली हार ऑस्ट्रेलिया की विदेशी धरती पर खेले पिछले 13 वनडे में 11वीं हार थी। बाकी दो मैच बारिश की वजह से नहीं हो सके थे। विदेशी धरती पर उसे आखिरी जीत सितंबर 2016 में आयरलैंड के खिलाफ मिली थी।
प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया- डेविड वॉर्नर, एरोन फिंच, स्टीव स्मिथ (c), ट्रेविस हेड, मार्कस स्टोइनिस, पीटर हैंड्सकोम्ब, मैथ्यू वेड, पेट कमिन्स, नाथन कोल्टर नाइल, केन रिचर्डसन और एडम जम्पा।





