राजस्थान: सोशल मीडिया से कुछ इस तरह सेलेब्रिटी बनी ये बहनें, 179 देशों में देखा इनका…
अजमेर.जीटीवी के रियलिटी शो इंडिया बेस्ट जुड़वां का फाइनल जीतकर आई अजमेर की जुड़वा हर्षा-वर्षा कोठारी का सोमवार को शहर में ऐतिहासिक स्वागत हुआ। दोनों बहनों के स्वागत में निकाली गई रैली में 150 से ज्यादा कारों का काफिला साथ था। बताया जाता है कि दोनों ही बहनों में काफी सिमिलेरिटी हैं। एक को बुखार होने पर दूसरी की भी तबियत खराब हो जाती है। दोनों के चेहरे, पहनावा और खाने-पीने की आदतें भी एक हैं।

179 देशों में एक साथ ब्रॉडकॉस्ट किया गया ये शो…
– टीवी चैनल ने यह शो खासतौर पर देश के उन जुड़वा भाई या बहनों पर तैयार किया, जो अपने आप में खास हैं। देशभर से चुनी गई बेस्ट 11 जुड़वा जोड़ियों में अजमेर की हर्षा-वर्षा कोठारी भी शामिल थीं। यह शो 179 देशों में एक साथ ब्रॉडकॉस्ट किया गया। शो में जुड़वा भाई बहनों की जिंदगी से जुड़े के कई पहलुओं काे बताया गया। शो की ज्यादातर शूटिंग मुंबई में हुई। अजमेर में भी मुबंई से आई टीम ने दो दिनों तक शूटिंग की थी।
– 24 सितंबर को हुए शो के फाइनल में जीतने के बाद उन्हें इंडिया की बेस्ट जुड़वां होने के खिताब के साथ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए का चैक भी दिया गया।
दोनों ही बहनों में काफी प्यार और लगाव
– कोठारी सिस्टर्स के पिता अनिल कोठारी मेडिकल और प्रॉपर्टी कारोबारी हैं। मां संतोष कोठरी हाउस वाइफ हैं।
– दोनों बहनों ने अजमेर की संस्कृति स्कूल और मदस यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की। हर्षा इन दिनों सी.एस. और वर्षा कोठारी आर्किटेक्ट एंड इंटीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही हैं।
– रियलिटी शो में आने वाली हर्षा-वर्षा कोठारी के माता-पिता ने बताया कि उनकी दोनों जुड़वा बेटियां बचपन से ही काफी टैलेंटेड और मेहनती है। दोनों ही बहनों में काफी प्यार और लगाव है।
सोशल मीडिया की सेलीब्रिटी बनी बहनें
इंडिया बेस्ट जुड़वां शो में आ रही हर्षा-वर्षा कोठारी सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटी बन गई है। शो में इनके प्रदर्शन की फोटो एवं वीडियो काे भारी तादाद में लाइक और व्यूअर्स मिल रहे है। इस शो के जरिए दोनों इतनी फेमस हो चुकी है कि इनके साथ फोटो और सेल्फी लेने के लिए मुंबई के युवाओं में क्रेज है। मुंबई के प्रमुख इलाकों में दोनों बहनों के फोटो शो की मुख्य ब्रांडिंग में बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनर लगे है।
इसे भी देखें:- अभी अभी: गुफा के अन्दर मिले इस सबूत से मिला राम रहीम और हनीप्रीत का प्राइवेट वीडियो, सामने आई पूरी सच्चाई
मुकाबले में खुद को सबसे पीछे मान रही थीं
– इंडिया बेस्ट जुड़वां के फाइनल में जीतने वाली हर्षा-वर्षा कोठारी ने कहा कि इतना बड़ा रियलिटी शो वे जीतकर अजमेर आएंगी, उन्होंने सोचा भी नहीं था। वे अजमेर का नाम रोशन कर रही हैं, उनके लिए यह खुशनसीबी की बात है।
– उन्होंने बताया कि वे सिंपल और सरल माहौल में पली-बढ़ी हैं। ऐसे में वह इस शो में इतनी कामयाब हो जाएंगी, सोचा भी नहीं था। क्योंकि उनके अलावा जो 10 कंटेस्टेंट थे। उनमें कोई प्लेयर तो कोई सिंगर्स कोई टीचर तो कोई बेहतर डांसर थे। ऐसे में वे खुद को सबसे पीछे मान रही थी, लेकिन सब्र के साथ वे खेलती रही और आगे भी बढ़ती रही। अब उन्हें आगे क्या करना हैं, उनके पापा-मम्मी ही तय करेंगे।





