राजस्थान: इंजीनियर लड़की का क्लासमेट ने उड़ाया ऐसा मजाक, बन गई…

  • जयपुर. एशियन चैम्पियनशिप जीत चुकी शहर की लेडी बॉडी बिल्डर श्वेता राठौड़ दरअसल एक इंजीनियर हैं। कभी अपने मोटापे को लेकर क्लासमेट समेत लोगों के मजाक का शिकार बनने वाली श्वेता ने खुद को साबित किया। इसके लिए उन्होंने मेल डॉमिनेट स्पोर्ट्स को चुना, जिसके लिए उन्हें फैमिली के भी खिलाफ जाना पड़ा। 
    राजस्थान: इंजीनियर लड़की का क्लासमेट ने उड़ाया ऐसा मजाक, बन गई...

    पापा को डर था कहीं लड़के जैसी नहीं दिखने लग जाऊं…

    श्वेता ने बताया कि मेरी बिल्ड ब्रॉड होने के कारण क्लासमेट मजाक बनाते थे। तब मैंने तय किया कि इसी बॉडी टाइप में ही मैं कुछ ऑफबीट करूंगी। मैंने खुद से पता किया कि मेरा मन किसमें ज्यादा लगता है। फिर जाना कि वर्कआउट करना मुझे सांस लेने और पलक झपकाने जैसा सहज लगता था, लेकिन पापा वर्कआउट करने को लेकर राजी नहीं थे। क्‍योंकि उनको लगता था कि मैं लड़की हूं, कहीं इंटेंस वर्कआउट से लड़के जैसी नहीं दिखने लग जाऊं। एक साल तक उनकी मुझसे नाराजगी तो चलती रही, लेकिन जब उन्होंने मेरे वर्कआउट का रिजल्ट देखा तो उनको यकीन हो गया कि ये आगे कुछ बड़ा करेगी।

    गलतफहमी को तोड़ने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया

    – श्वेता के मुताबिक, रेगुलर वर्कआउट से मुझे महसूस हुआ कि लोगों को भी फिटनेस के प्रति अवेयर करने की जरूरत है क्योंकि आपका शरीर ही आपके लिए सबसे बड़ा तोहफा और प्रॉपर्टी है। फिटनेस को लेकर अाज भी कई गलतफहमियां हैं। समाज पतली-दुबली लड़की को फिट मानता है।
    – इस गलतफहमी को तोड़ने के लिए मैंने वर्ल्ड चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया। जहां मैं पहली इंडियन फिटनेस फिजिक एथलीट बनी, जिसने इंडिया के लिए मेडल जीता।इसके बाद एशियन चैम्पियनशिप जीती। हाल ही में मिस इंडिया हैट्रिक पूरी की है।

    बचपन से ही मोटी बोलकर चिढ़ाया जाता था

    – बकौल श्वेता, यहां तक का सफर मेरे लिए आसान नहीं था। बचपन से ही मुझे मोटी बोलकर चिढ़ाया जाता था। फिर यह फील्ड पुरुषों के लिए रिजर्व मानी जाती है इसलिए खुद को साबित करना चैलेंज बन जाता है।

    – मैंने जिस चैम्पियनशिप में हिस्सा लिया अपने दम पर लिया। मुझे किसी का किसी भी तरह से कोई सपोर्ट नहीं मिला। बल्कि लेग पुलिंग करने वाले ज्यादा थे। मेरे इरादे मजबूत थे इसलिए पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    इसे भी देखें:- अभी अभी: गुफा के अन्दर मिले इस सबूत से मिला राम रहीम और हनीप्रीत का प्राइवेट वीडियो, सामने आई पूरी सच्चाई

    गर्ल्स के लिए चलाती हैं फिटनेस एकेडमी

    – चैम्पियनशिप के दौरान डबल वर्कआउट करना शुरू किया। मिस इंडिया स्पोर्ट फिजिक कॉम्पिटीशन या मिस वर्ल्ड फिटनेस फिजिक कॉम्पिटीशन में कोरियोग्राफर से लेकर आउटफिट डिजाइनिंग अपने दम पर किया।
    – हालांकि, मैंने इंजीनियरिंग की है, लेकिन मैं लड़कियों के लिए बने मिथ को तोड़ना चाहती थी। अब मैंने गर्ल्स के लिए फिटनेस एकेडमी शुरू कर दी है, ताकि गर्ल्स को एक्सपोजर मिल सके।
Back to top button