अभी अभी: बोले राहुल गांधी-सरकार बनी तो 10 दिन में माफ कर देंगे किसानों का कर्ज

राजकोट: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात दौरे पर हैं. अपने दौरे के अंतिम दिन राहुल गांधी ने एक रैली के दौरान कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो किसानों का ऋण 10 दिन के अंदर माफ कर दिया जाएगा. राहुल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से किसानों के हितों के लिए संघर्ष करती रही है.

मैं आपसे वादा करता हूं कि अगर हम सत्ता में आए तो किसानों का ऋण 10 दिन के अंदर माफ कर देंगे. इतना ही नहीं, उन्होंने उद्यमियों को कम ब्याज दर पर लोन देने का भी वादा किय. ग्रामीण वोटर को लुभाने के लिहाज से इसे राहुल का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है. इसके अलावा, उन्होंने युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का भी वादा किया.

अभी अभी: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 20 लाख नौकरियां दे रही मोदी सरकार

राहुल गांधी ने रूपानी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से व्यापारी परेशान है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 उद्योगपतियों का 1,30,000 करोड़ रुपये का ऋण माफ किया.”

मोदी सरकार पर चीन से माल आयात करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी दिखाएगी कि कैसे चीन से मुकाबला किया जा सकता है.”

Back to top button