मालिनी अवस्थी ने कहा-मीडिया में खबरें गलत चल रही, BHU पर मैंने कोई बयान नहीं दिया

झांसी. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में लाठीचार्ज पर चल रहा एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कि लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने लाठीचार्ज का समर्थन किया है। जबकि मालिनी अवस्थी ने बीएचयू पर कभी कोई बयान दिया ही नहीं है। उन्होंने कहा- मीडिया में चलाई जा रही खबरें पूरी तरह गलत है। ये सिर्फ मेरी छवि को बिगाड़ने के लिए किया गया है। इसका कोई भी ऑडियो या वीडियो प्रमाण किसी के पास नहीं है। समर्थन वाला बयान पूरी तरह से निराधार है।
मालिनी अवस्थी ने कहा-मीडिया में खबरें गलत चल रही, BHU पर मैंने कोई बयान नहीं दिया

कौन हैं मालिनी अवस्थी ?

– मालिनी का जन्म 11 फरवरी, 1967 को कन्नौज जिले में एक डॉक्टर परिवार में हुआ था। उन्होंने फूहड़ होती लोक गायिकी (भोजपुरी) को मिठास और संस्कार में बदलकर बुलंदियों तक पहुंचाया।
– वे अपने म्यूजिकल करियर में अब तक इंग्लैंड, अमेरिका, मॉरिशस और फिजी के साथ-साथ पाकिस्तान जैसे देशों में भी अपनी सिंगर से पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकी हैं।
– इनके पिताजी डॉक्टर थे। कन्नौज में जन्म के बाद उनका पूरा परिवार गोरखपुर चला गया। यहीं पर उन्होंने इंटर तक की पढ़ाई पूरी की। इस दौरान उनके पिताजी का कई जगह ट्रांसफर होता रहे। इसी बीच मालिनी ने अपने गुरु उस्ताद राहत अली साहब से संगीत सीखा।

इसे भी देखें:- कश्मीर: छुट्टी पर घर आए BSF जवान पर आतंकियों ने की अधाधुंध फायरिंग

क्या है BHU का पूरा मामला?

– विवाद की शुरुआत 21 सितंबर को हुई। आरोप है कि आर्ट्स फैकल्टी की एक स्टूडेंट के साथ तीन लड़कों ने छेड़छाड़ की।
– लड़कियों का कहना है कि इस घटना की शिकायत वार्डन और चीफ प्रॉक्टर से करने पर भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। उलटे, लड़कियों को रात में होस्टल से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई।
– इस घटना के विरोध में सैकड़ों गर्ल्स स्टूडेंट्स सिक्युरिटी की मांग को लेकर 22 सितंबर की सुबह से धरने पर बैठ गईं।
– शनिवार की रात वे वाइस चांसलर (वीसी) जीसी त्रिपाठी से बात करने के लिए कैम्पस में स्थित उनके बंगले पर पहुंचीं। उनके साथ कई ब्वाय स्टूडेंट्स भी थे।
– उन्हें रोकने की कोशिश नाकाम होने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें एक लड़की समेत तीन स्टूडेंटस जख्मी हुए थे। बाद में स्टूडेंट्स ने कैम्पस में जमकर तोड़फोड़ की। कुछ टू-व्हीलर्स में आग लगा दी गई।
Back to top button