रिपोर्ट में हुआ खुलासा, यूपी में सबसे ज्यादा यौन उत्पीड़न के मामले

लखनऊ. बीएचयू में छात्रों के साथ हुई छेड़छाड़ के बाद एक ऐसी रिपोर्ट आई है जिसने यूनिवर्सिटीज की पोल खोल कर रख दी है. यूजीसी (यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन) ने इस पूरे घटना के बाद एक रिपोर्ट निकाली है जिससे मालूम होता है कि छात्राओं के साथ यूनिवर्सिटीज में कितने यौन उत्पीड़न होते रहते है.
यूजीसी की इस रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, बिहार और बंगाल के यूनिवर्सिटी में सबसे ज्यादा यौन उत्पीड़न के मामले सामने आये है. रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2016 से लेकर मार्च 2017 तक कुल 103 छात्राएं यौन उत्पीड़न का शिकार हुई है और उनमें से 24 मामले यूपी की यूनिवर्सिटीज से है.
दोस्त से मिलने गयी लड़की से रेप…!, वीडियो बना कर दिया वायरल
एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार यूपी में साल 2014 में 4435 मामले और साल 2015 में 5925 मामले सामने आये थे जबकि साल 2017 में यौन उत्पीड़न का यह आंकड़ा 33 फीसद बढ़ गया है. यौन उत्पीड़न के हर 4 में से एक मामला यूपी के यूनिवर्सिटी से आता है. यूपी के अलीगढ़ यूनिवर्सिटी, अंबेडकर यूनिवर्सिटी, शारदा यूनिवर्सिटी में सबसे ज्यादा यौन उत्पीड़न का मामला सामने आता है. इन आंकड़ों से यूपी के यूनिवर्सिटीज की हालत और छात्राओं की सुरक्षा का साफ़ पता चलता है.
यौन उत्पीड़न के मामले में पीड़िता का कोई रिश्तेदार या दोस्त को या खुद पीड़िता शिकायत दर्ज करा सकता है लेकिन यह शिकायत तीन महीने के अन्दर ही दर्ज करानी होगी जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन को आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी होगी





