मां कात्यायनी की करें पूजा, दूर होंगी शादी में आ रही व्यवधान!

मल्टीमीडिया डेस्क। अगर विवाह संबंधी कार्य में बाधाएं आ रही हैं या उम्र ज्यादा हो गई है और उपयुक्त वर या वधु नहीं मिल रही है तो नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा करें।

भारतीय धर्म ग्रंथो में एेसा कहा गया है कि माता कात्यायनी की पूजा करने से विवाह जल्दी होता है तथा वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। आपको बस मां कात्यायनी की पूजा आराधना करने की आवश्यकता है जिससे विवाह संबंधी सभी प्रकार की बाधाएें दूर हो जायेंगी।

नवरात्र आठवां दिन: ऐसे करे आज महगौरी की पूजा

यदि कोई विवाह संबंधी परेशानियों से त्रस्त हैं और सामने कोई उपाय नहीं दिख रहा है तो मां कात्यायनी के पूजन करने की निम्न विधियों का पालन करें जिससे मां आपके समस्त कष्टों को दूर कर जीवन को मंगलमय करेंगी।

20 से 25 वर्ष के आयु वर्ग वालों के लिए उपाय

शाम को मां के सामने घी का दीपक प्रज्ज्वलित करें।

मां को पीले रंग की चुनरी चढ़ाएें तथा हल्दी का अर्पण करें।

इस पूजन प्रक्रिया के बाद मां के सामने दोनों हाथ जोड़कर विवाह संबंधी परेशानी या बाधाओं के निवारण हेतु प्रार्थना करें।

इसके बाद पीले रंग की चुनरी में हल्दी की गांठ लगाएे तथा उसे अपने साथ रखें।

26 से 30 आयु वर्ग वालों के लिए सुझाव

शाम को माता के सम्मुख चौमुखी दीपक का प्रज्ज्वलन करें।

ततपश्चात मां को पीतल या सोने की अंगूठी का अर्पण करें।

फिर मां के देवी मंत्र ‘ॐ कात्यायनी दैव्ये नमः’ के मूलमंत्र का 108 बार जाप करें।

जाप करने के बाद दाहिने हाथ की तर्जनी में उस पीतल या सोने की अंगुठी को धारण करें।

31 से 35 आयु वर्ग वालों के लिए सुझाव

माता के सामने दीप का प्रज्ज्वलन करें।

इसके बाद हवन समाग्री में सरसों के बीज को मिलायें।

इसके बाद आम की लकड़ी में हवन हेतु अग्नि का प्रज्ज्वलन करें।

अब हवन की समाग्री से 108 बार आहुति करें।

आहुति के साथ ही “ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे” मंत्र का उच्चारण करें।

इससे आपका विवाह अतिशीघ्र संपन्न होगा।

36 या इससे अधिक आयु वर्ग वालों के लिए सुझाव

पीले वस्त्र धारण करें।

मां के सामने चौमुखी दीपक को प्रज्ज्वलित करें।

इसके बाद अपनी उम्र के अनुसार पीले रंग के फूल को अर्पित करें।

प्रत्येक फूल का अर्पण करने के साथ “ह्रीं” बीज मंत्र का उच्चारण करें।

नवरात्रि में पीले वस्त्र को धारण कर पूजा-पाठ करने से विवाह आदि में आने वाली सभी बाधाएें दूर होंगी।

Back to top button