हम आस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ेंगे: चहल

बेंगलुरु। भारतीय टीम ने भले ही सीरीज में 3-0 से बढ़त ले ली हो लेकिन वह कंगारुओं को बख्शने के मूड में नहीं है। टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने चौथे वनडे से पहले कहा कि हम 5-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेंगे।

कोहली की नही! इस हैंडसम क्रिकेटर की दीवानी हो रही लड़कियां…!

युजवेंद्र ने कहा कि टीम में किसी बदलाव के बारे में पता नहीं है। अमूमन मैच के दिन ही यह फैसला होता है। हम उन्हें हल्के में नहीं लेने वाले क्योंकि हमारा टारगेट 5-0 है। ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारे स्पिनरों ने 13 विकेट लिए।

हमने यहां की परिस्थितियों का उनसे अच्छी तरह इस्तेमाल किया। यह हमारा मजबूत पक्ष रहा। उनके पास कलाई का एक स्पिनर एडम जांपा है लेकिन वह लगातार खेले नहीं। कुलदीप के साथ पर उन्होंने कहा कि मैं उसे बहुत समय से जानता हूं।

हमने एक साथ काफी क्रिकेट खेला है। अगर मैं गेंद पहले फेंकता हूं तो उसे बताता हूं कि पिच किस तरह मदद कर रही है। अगर वह पहले फेंकता है तो बताता है कि किस जगह पर गेंद फेंकने पर विकेट मिलेगा। हमारी जोड़ी सही रहती है। मैच के पहले भी हम विकेट पर चर्चा करते हैं। हमारे पास हमेशा योजना रहती है।

फ्लाइट में टीम इंडिया की मस्ती, देखें पंड्या और राहुल की रनिंग कमेंट्री

लगातार तीन मैचों में वार्नर को आउट करने पर उन्होंने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के मुख्य खिलाड़ी हैं। अगर वह सेट हो जाता है तो बड़ी पारी खेल सकता है। भले ही इंदौर में फिंच ने शतक लगाया हो लेकिन वार्नर सबसे ज्यादा खतरनाक खिलाड़ी है।

उसे आइपीएल खेलने का अनुभव है और उसके दिमाग में ही गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामकता रहती है। अगर वह 40-50 गेंद खेल ले तो वह 70-80 रन बना सकता है। हमारा मुख्य उद्देश्य वार्नर का विकेट जल्दी लेने का होता है जिससे कि बीच के ओवरों में उनपर दबाव बना सकें।

Back to top button