घर में लगायें तुलसी का पौधा, जानिए इससे होने वाले फायदे

मल्टीमीडिया डेस्क। घर में सकारात्मकता हो, तो मनुष्य ऊर्जा से भरा रहता है और घर में सुख-संपन्नता रहती है। इसीलिए घरों को वास्तु के अनुरूप बनाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा घरों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के लिए पेड़, पौधों को लगाने की सलाह भी दी जाती है। अक्सर घरों में अन्य पौधों के अलावा तुलसी का पौधा भी लगाया जाता है।तुलसी का पौधा

मां लक्ष्मी का प्रतीक होने के कारण माना जाता है कि घर में तुलसी लगाने से कभी धन की कमी नहीं होती। घर में खुशहाली और समृद्धि के साथ ही साथ सकारात्मक ऊर्जा भी रहती है। मगर, इसे लगाने के साथ ही कई बातों का ध्यान रखना काफी अहम होता है। जानें कहां और कैसे रखना चाहिए तुलसी का पौधा और इससे क्या होते हैं लाभ…

तुलसी को हमेशा उत्तर और पूर्व में स्थापित करना चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उसमें कोई और पौधा न उगे। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के दक्षिण भाग को छोड़कर तुलसी कहीं भी लगाई जा सकती है।

जिनकी संतान नहीं होती, उनके द्वारा तुलसी विवाह करवाए जाने का भी विधान है। शालिग्राम की पूजा में भी तुलसी का उपयोग किया जाता है। भगवान विष्णु को लगाया गया भोग तुलसी के बिना पूरा नहीं होता है। मरते हुए व्यक्ति के मुंह में भी तुलसी का पत्ता डाला जाता है।

इस उपाय से मिलती है लक्ष्मी की कृपा

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर तुलसी के कुल ग्यारह पत्ते तोड़ लें, जो खंडित नहीं हों। इन पत्तों को तोड़ने से पहले तुलसी मां से हाथ जोड़कर क्षमा मांग लें। पत्तों को पानी से धोकर इनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब इन टुकड़ों को आटे में मिला दें।

इस आटे का प्रयोग करने से कुछ ही दिनों में आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। करियर या व्यापार में आ रही परेशानी भी दूर हो जाएगी। मगर, इस उपाय को रविवार और एकादशी को नहीं करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button