ओडिशा में इस 8 फीट लंबे अजगर का हुआ सीटी स्कैन

अब तक आपने सिर्फ इंसानों का सीटी स्कैन देखा होगा या सुना होगा. लेकिन ओडिशा के भुवनेश्वर में 8 फीट लंबे एक अजगर का सीटी स्कैन किया गया. देश में सांप के सीटी स्कैन की यह संभवतः पहली घटना है. अजगर के सिर में लगी चोट का पता लगाने के लिए ओडिशा के एक प्राइवेट क्लिनिक में सीटी स्कैन किया गया. वन विभाग के कर्मचारियों ने इस सांप को 4 दिन पहले भुवनेश्वर से 130 किलोमीटर दूर क्योंझर जिले के आनंदपुर से गंभीर हालत में बरामद किया था.This 8-feet long dragon in Odisha

वन विभाग ने स्नेक हेल्पलाइन को सौंपा

इसके बाद वन विभाग की टीम ने इसे स्नेक हेल्पलाइन को सौंप दिया और अजगर को गंभीर हालत में ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ ऐग्रिकल्चर एंड टेक्नॉलजी (OUAT) में शुक्रवार को लाया गया था. वहां सबसे पहले इसका एक्सरे किया गया. चोट का सही पता नहीं लग पाने के कारण उसका सीटी स्कैन कराया गया. फिलहाल यह अजगर स्नेक हेल्पलाइन की देखरेख में है.This 8-feet long dragon in Odisha

अजगर के सिर में गंभीर चोटों का पता चला

स्नेक हेल्पलाइन के शुभेंदु मलिक ने बताया कि कई मेडिकल विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद अजगर के चोट का पता लगाने के लिए सीटी स्कैन का सहारा लिया गया. सीटी स्कैन में अजगर के सिर में गंभीर अंदरूनी चोटों का पता चला है.

Back to top button