दशहरा पर केजरी सरकार का सबसे बड़ा तोहफा, पक्के होंगें 15,000 गेस्ट टीचर्स

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार गेस्ट टीचर्स को बहुत बड़ा तोहफा देने जा रही है. दिल्ली में अब सभी गेस्ट टीचर्स को पक्का करने का फैसला लिया गया है. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली कैबिनेट ने फैसला लिया है कि सभी गेस्ट टीचर्स को पक्का किया जाएगा. अब दिल्ली सरकार विधानसभा में यह बिल लाएगी. गौरतलब है कि दिल्ली में अभी 15000 गेस्ट टीचर हैं. आम आदमी पार्टी का चुनावी वादा था कि गेस्ट टीचर्स को पक्का किया जाएगा. अब 4 अक्टूबर को विशेष सत्र बुलाकर यह बिल पास होगा.

कुछ दिन पहले ही दिल्ली के हज़ारों गेस्ट टीचर्स ने उपराज्यपाल अनिल बैजल के घर के बाहर प्रदर्शन किया था. इन शिक्षकों का कहना था कि उन्हें अब स्थायी किया जाए. गेस्ट टीचर्स ने कहा कि केजरीवाल सरकार हमारे साथ है, अब उपराज्यपाल भी मंज़ूरी दे दें तो बेहतर होगा.

अगर आप आठवीं पास हैं तो मोदी सरकार आपको देगी 10 लाख…!

गेस्ट टीचर्स का कहना है कि दिल्ली में करीब 15 हज़ार गेस्ट टीचर्स हैं. अरविंद केजरीवाल ने चुनावों में वादा किया था कि सभी गेस्ट टीचर्स को परमानेंट कर देंगे. गेस्ट टीचर्स की सैलरी भी बढ़ाएंगे. इस साल दिल्ली सरकार गेस्ट टीचर की सैलरी तो बढ़ा चुकी है. गेस्ट टीचर एसोसीएशन का कहना है कि दिल्ली सरकार तो हमारे साथ है लेकिन कुछ मामलों में उपराज्यपाल साहब की मंज़ूरी भी चाहिए.

इसीलिए हम प्रदर्शन कर रहे हैं. उस समय दिल्ली सरकार ने अपना रुख साफ करते हुए कहा था कि केजरीवाल सरकार गेस्ट टीचर्स के साथ है. सैलरी बढ़ा दी है, जल्द स्थायी भी कर देंगे.

Back to top button