2 साल से मैक्सवेल इंडिया में भी कर रहे स्ट्रगल, नहीं लगाई वनडे में सेन्चुरी,
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बैट्समैन ग्लेन मैक्सवेल का बैट अभी खामोश है। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के 3 मैचों में वो अब तक सिर्फ 58 रन बना सके हैं। लंबे-लंबे सिक्स मारने के लिए फेमस मैक्सवेल का बल्ला पिछले काफी समय से खामोश है। मैक्सवेल लगातार फॉर्म के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं। इंदौर वनडे में भी वो इंडियन फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह की एक लो फुलटॉस बॉल पर जबरदस्त शॉट लगाने की बजाय सिंगल लेते नजर आए।

2 साल से नहीं लगाई सेन्चुरी…
– क्रिकेट फैन्स को जानकर हैरानी होगी कि विस्फोटक बैट्समैन होने के बावजूद ग्लेन मैक्सवेल ने 2 साल से वनडे क्रिकेट में सेन्चुरी नहीं लगाई है।
– इस दौरान 31 वनडे में उन्होंने 668 रन बनाए और 4 हाफ सेन्चुरी लगाईं। 2 सालों में उनका एवरेज 28 का और स्ट्राइक रेट 119 का रहा।
– करियर में अभी तक कुल 69 सिक्स लगाने वाले मैक्सवेल ने पिछले 2 सालों में सिर्फ 20 सिक्स ही लगाए हैं।
– 2 सालों में 31 वनडे की 26 इनिंग में मैक्सवेल 16 बार 25 से ज्यादा रन नहीं बना सके। इस दौरान चार बात वो बिना खाता खोले आउट हुए।
ये भी पढ़ें:- अभी-अभी: कानपुर में टला बड़ा रेल हादसा, एक ही ट्रैक पर आईं 3 ट्रेन…
वर्ल्ड कप में खेली थी मैच विनिंग इनिंग
– मैक्सवेल ने वनडे करियर में अब तक सिर्फ 1 सेन्चुरी लगाई है। वर्ल्ड कप 2015 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में उन्होंने 102 रन की इनिंग खेली थी।
– मैक्सवेल की ये जबरदस्त इनिंग तब आई थी जब टीम के 2 विकेट सिर्फ 41 रन पर गिर चुके थे। उन्होंने 53 बॉल पर 102 रन की तूफानी पारी में 10 चौके और 4 सिक्स लगाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 192.5 का था।





