अटलांटिक महासागर में फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट ने किया है ऐसा काम, सुनकर हैरान रह जाएगे आप

फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट और कम्युनिकेशन कॉर्प टेल्सियस ने हाल ही में 4000 मील लंबे केबल लाइन को अटलांटिक महासागर के नीचे बिछाने का काम पूरा कर लिया है। समुद्र की सहत से यह लाइन करीब 17 हजार फीट नीचे बिछी है।Facebook in the Atlantic Ocean

इस इंटरनेट केबल लाइन का नाम ‘मारिया’ (Marea subsea cable) है, जिसके जरिये दो महाद्वीपों को जोड़ने का काम पूरा किया गया है। इससे डाटा ट्रांसफर की स्पीड वाकई जबरदस्त है। बताया जा रहा है कि इस केबिल का वजन करीब एक करोड़ पाउंड है।

माइक्रोसॉफ्ट की ओर से बताया गया है कि अमेरिकी राज्य वर्जीनिया से स्पेन के उत्तरी तट बिलबाओ तक बिछा यह केबल 160 टेराबिट्स डेटा प्रति सेकेंड ट्रांसमिट कर सकता है। यानी इसकी बैंडविथ इतनी है कि 7.1 करोड़ एचडी मूवीज एक ही समय में स्ट्रीम की जा सकती हैं। और साधारण भाषा में कहें, तो आपके घर में लगे इंटरनेट कनेक्शन की तुलना में यह 1.6 करोड़ गुना अधिक तेज है।

इसे भी पढ़े: अभी अभी: डोनाल्‍ड ट्रंप ने नार्थ कोरिया से किया युद्ध का ऐलान, हिल गई पूरी दुनिया

माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि इसका वजन करीब 34 ब्लू वेल्स के बराबर है। इस केबल सिस्टम का परिचालन और प्रबंधन टेलीकम्युनिकेशंस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी टेल्सियस करेगी। दुनिया की दो सबसे बड़ी तकनीक कंपनियों ने इस परियोजना का नेतृत्व किया है।

मारिया केबल संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोप के बीच तेज इंटरनेट कनेक्शन मुहैया कराएगी। वर्जीनिया और स्पेन में इसका कनेक्शन बढ़ती हुई इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर द्वारा आवश्यक बैंडविड्थ की मां को कुछ हद तक पूरा करने में मदद करेगा।

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि केबल बिछ गई है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि यह तुरंत काम करना शुरू कर देगी। मारिया केबल में साल 2018 की शुरुआत में काम हो पाएगा और तभी यह इंटरनेट लोड को साझा कर सकेगी।

Back to top button