इस तरह घर में तैयार करें टेस्टी एंड हेल्थी दालमोठ…

बाहर के स्नैक्स के बजाय घर में बने स्नैक्स ज्यादा अच्छे रहते है. इसे हल्की भूख लगने पर खा सकते है और यह सेहत के लिए भी अच्छे होते है. दाल को भिगो कर तल कर तैयार कर क्रिस्पी चना दाल नमकीन और दालमोठ बना सकते है. एक बार इसे बना कर डिब्बे में रख पुरे दो महीने तक खाया जा सकता है. चाय-कॉफी के साथ भी इसे ले सकते है. इसे बनाने के लिए 1 कप चना दाल, 1 कप मसूर दाल, स्वादानुसार नमक, ½ छोटी चम्मच अमचूर, ½ छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर, ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर, 1 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा की जरूरत पड़ेगी. चने की दाल और मसूर की दाल दोनों को धो कर अलग-अलग बर्तन में 5 से 6 घंटे के लिए भिगो दे.इस तरह घर में तैयार करें टेस्टी एंड हेल्थी दालमोठ...

प्रत्येक दाल में ½ छोटी चम्मच बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर दीजिए. 6 घंटे बाद दाल से पानी निकाल कर इन्हें अच्छे से धो कर छलनी से छान कर सारा पानी निकाल दीजिए. ध्यान रहे दाल में बिलकुल भी पानी नहीं रहना चाहिए. अब कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म कीजिए, गर्म तेल में दाल डालिए, दाल को कलछी की मदद से थोड़ा सा चला दीजिए. इससे तेल में झाग बनने लगेंगे. जब तेल से झाग खत्म हो जाएंगे तब दाल तेल के ऊपर तैर कर आ जाएगी.

अब दाल को निकाल लीजिए मगर छलनी में रखे ताकि तेल निथर जाए. इसके बाद मसूर की दाल को भी ऐसे ही फ्राय करे. दोनों दाल को एक प्याले में नमक, काला नमक, अमचूर, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर डाल दीजिए. अब सारे मसालों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. अब आधा-आधा मसाला दोनों दालों में डाल दीजिए. दोनों दालों में मसालों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इसे ठंडा होने के बाद किसी कंटेनर में भरकर रखे.

Back to top button