राजस्थान: इस घर में रहता था बाबा फलाहारी, 12वीं पास कर ITI की डिग्री भी ली
अलवर. रेप के आरोपी फलाहारी बाबा की गिरफ्तारी के बाद नए तथ्य सामने आ रहे हैं। बाबा उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले के गांव डकशरीरा रहने वाला है। उसका पूरा नाम शिवपूजन गौतम मिश्रा है। इंटरमीडिएट तक पढ़ा है और आईटीआई भी किया है। इतना ही नहीं उसकी शादी भी हो चुकी है और एक बेटी भी है।

– बाबा के छोटे भाई राजनारायण मिश्रा का कहना है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है। उन्होंने 30 की उम्र से पहले ही घर छोड़ दिया था। उनके जाने के कुछ दिन बाद पता चला था कि वह कुंभ मेले में हैं और संत बन गए हैं।
– बाबा का घर छप्पर का बना हुआ है। भाई राजनारायण मिश्रा का कहना है कि उनका मन पूजा-पाठ और सामाजिक कार्य में लगा रहता था। रामायण अन्य ग्रंथों का घर में अध्ययन किया करते थे। अचानक एक दिन बिना बताए हुए वह घर से निकल गए सालों बाद पता लगा इलाहाबाद नैनी इंस्टिट्यूट से आईटीआई में डिप्लोमा प्राप्त किया। इसके बाद वह संत का रूप धारण करके इलाहाबाद अर्धकुंभ में 1 महीने का कल्पवास भी किया।
– राजनारायण कहते हैं कि जब गांव के लोग इलाहाबाद स्नान के लिए गए तो उन्होंने पहचानने से इंकार कर दिया। तभी गांव वालों को मालूम पड़ा कि शिव पूजन मिश्रा अब बाबा बन चुके हैं। तब से उन्होंने परिवार गांव वालों से नाते रिश्ते तोड़ दिए।

इसे भी पढ़ें:- अभी-अभी: आरबीआई ने रोकी 500 के नोटों की छपाई, अब छापे जाएंगे…
माता-पिता की मृत्यु में भी नहीं आए घर
– राजनारायण का कहना है कि वो साधु बन गए थे इसलिए मां सरस्वती देवी पिता राम शिव की मृत्यु होने पर भी नहीं आए। छोटे भाई अपने परिवार के साथ गांव में ही रहते हैं और खेतीबाड़ी करते हैं। इनकी पत्नी का नाम निर्मला है एक बेटी माया है जिसकी शादी बाबा ने ही की है।
क्या है मामला
-फलहारी बाबा पर बिलासपुर की एक लड़की ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। जिसके बाद बिलासपुर से केस असवर ट्रांसफर किया गया। अलवर में बाबा के खिलाफ केस दर्ज होते ही, फलहारी बाबा अस्पताल में भर्ती हो गया।
– अस्पताल में भर्ती होने के करीब 66 घंटे बाद बाबा को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल उसे 15 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।
– अस्पताल में भर्ती होने के करीब 66 घंटे बाद बाबा को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल उसे 15 दिन के लिए जेल भेज दिया गया है।