MP: तो इस कारण लड़की ने लिखा सुसाइड नोट, और फोर्ट से कूदकर दी जान

ग्वालियर.एक लड़की सोमवार की दोपहर को फोर्ट के पास पहुंच गई। वहां जाकर उसने सुसाइड नोट लिखा और बैग में रख दिया। इस सुसाइड नोट में मां से तीन बार माफी मांगी और ऊपर से कूद गई। कूदते ही उसकी मौत हो गई। अब पुलिस इस सुसाइड करने वाली लड़की के पेरेंट्स को खोज रही है। 
MP: तो इस कारण लड़की ने लिखा सुसाइड नोट, और फोर्ट से कूदकर दी जान

यह है मामला…

-सोमवार की शाम को कुछ लोगों ने एक लड़की को फोर्ट से गिरते देखा। लोग समझ पाते, इसके पहले वह लड़की गूजरी महल के पास आकर गिरी। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
-फोर्ट से लड़की के गिरने की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। लड़की का एक बैग फोर्ट पर रखा मिला। इस बैग में एक सुसाइड नोट लिखा था।

मां के शक करने पर किया सुसाइड

-इस सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा था कि मां मुझ पर शक करती है और इसलिए वह अपनी जान दे रही है। इस नोट में उसने तीन बार मां से माफी मांगी और इसके बाद फोर्ट से कूदकर जान दे दी।
-इस मामले में बहोड़ापुर टीआई राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि लड़की के बैग से एक कोचिंग का आई कार्ड मिला है। इसमें उसका नाम डॉली श्रोती लिखा है।
-इसी कोचिंग से उसके पेरेंट्स का पता पुलिस ने लगाया। यह लड़की इंदरगढ़ की रहने वाली है और ग्वालियर में अपनी मां के साथ रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसके पेरेंट्स को खबर पुलिस ने कर दी है।

इसे भी पढ़ें:- अभी-अभी: आरबीआई ने रोकी 500 के नोटों की छपाई, अब छापे जाएंगे…

यह लिखा सुसाइड नोट में

-लड़की ने मरने से पहले सुसाइड अंग्रेजी में लिखा था।
-मम्मा आप मुझ पर बहुत शक करती हो। आपका शक करना गलत था। भाई दीदी सभी को प्यारन करना। आप मुझे समझ नहीं पाई अम्मा।
-मुझे माफ कर देना मम्मा
-आई लव यू मुझे माफ कर देना।
-मुझे आप सभी माफ कर देना प्लीज
Back to top button