MP: स्कूल गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते हुए CCTV में कैद हुए दो युवक
ग्वालियर.एक स्कूल गर्ल ट्यूशन से लौटकर आई। जैसे ही वह घर में अंदर जाने वाली थी एक युवक ने उसे रोका और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। युवक के साथ आया दूसरा साथी वहां निगरानी करने लगा। लड़की ने विरोध किया तो उसे युवक ने घेर लिया। इस बीच किसी के आने की आहट मिलते ही दोनों युवक वहां से भाग गए। लड़की भी जान बचाकर घर में घुस गई।

यह है मामला…
-यह घटना शिवपुरी के सदर बाजार इलाके में रविवार दोपहर की है। एक स्कूल गर्ल साइकल से घर आती है। वह साइकल रखकर घर के अंदर जा रही थी। उसी दौरान दो युवक वहां आए।
-एक युवक लड़की के नजदीक आया और उससे बातें करने लगा। बात करते हुए उसने उसने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। लड़की ने बचने की कोशिश की। इसी बीच दूसरा युवक भी सामने आ गया।
-यह युवक निगरानी करने लगा और पहले वाले युवक ने गलत इरादे से लड़की को पकड़ लिया। लड़की बचने की कोशिश लगातार कर रही थी। इस बीच किसी के आने की आहट आई।

किसी के आने की आहट मिलते ही युवक भागे
-आहट मिलते ही युवक ने लड़की को छोड़ दिया और दोनों युवक वहां से चले गए। लड़की तुरंत घर के भीतर चली गई। यह पूरी घटना एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
-अब शिवपुरी पुलिस इस सीसीटीवी के आधार पर दोनों युवकों की तलाश कर रही है। इस मामले में कोतवाली टीआई संजय मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-अब शिवपुरी पुलिस इस सीसीटीवी के आधार पर दोनों युवकों की तलाश कर रही है। इस मामले में कोतवाली टीआई संजय मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पेंटर बन कर आए थे युवक
-दैनिक भास्कर ने इस मामले की पड़ताल की। ये दोनों युवक पेंटर बनकर आए थे। इन्होंने बच्ची से पूछा कि घर में पुताई करवानी है। मना करने पर गलत हरकत करने लगे।
-बच्ची ने बताया कि वे किसी का पता पूछने के लिए आगे चलने के लिए कह रहे थे। बच्ची उनकी नीयत समझ गई और बातों में नहीं आई। इससे एक बड़ी वारदात होने से टल गई।