MP: राज्य शिक्षा केन्द्र ने कहा-ब्लू व्हेल गेम एक खतरनाक जंजाल है, बच्चों को इससे रखे दूर

भोपाल। स्कूली बच्चों को ब्लू व्हेल चैलेंज गेम से दूर रखने के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र ने प्रायमरी और मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापकों को पत्र लिखकर बच्चों को लगातार समझाइश देने की सलाह दी है।
MP: राज्य शिक्षा केन्द्र ने कहा-ब्लू व्हेल गेम एक खतरनाक जंजाल है, बच्चों को इससे रखे दूर
-आधिकारिक जानकारी के अनुसार पत्र में कहा गया है कि ब्लू व्हेल चैलेंज गेम अपराधी किस्म के लोगों द्वारा फैलाया हुआ एक जंजाल है। इसमें बच्चे उलझकर रह जाते हैं और इससे बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है। कुछ प्रकरणों में बच्चों ने इस खेल में उलझकर आत्महत्या करने का प्रयास भी किया है। प्रदेश में प्रायमरी और मिडिल स्कूल में मोबाइल का उपयोग रेडिएशन प्रभाव और बाल मन पर विपरीत प्रभाव को देखते हुए प्रतिबंधित है।

इसे भी पढ़ें:- अभी-अभी: आरबीआई ने रोकी 500 के नोटों की छपाई, अब छापे जाएंगे…

-पत्र में शिक्षकों से कहा गया है कि बच्चों को समझाइश देने के नैतिक दायित्व का तत्परता से निर्वहन करें। साथ ही, यदि बच्चों के मोबाइल में इस गेम के लिंक होने की जानकारी मिले, तो उसे तत्काल हटवाने की प्रभावी कार्यवाही करें।
-प्रधानाध्यापकों से कहा गया है कि पेंरेट्स मीटिंग के दौरान भी बच्चों के परिजनों को इस बुराई के संबंध में आगाह करें तथा बच्चों पर लगातार निगरानी रखने की सलाह दें। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेश में 88 हजार 431 प्रायमरी और 54 हजार 775 मिडिल स्कूल संचालित हो रहे हैं।
Back to top button