मुरादाबाद: चलती ट्रेन में महिला के साथ हुआ गैंगरेप

 

देश में होने वाले दुष्कर्म की लगातार बढ़ रही घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही है. वासना में डूबे आरोपी अपने मकसद में कामयाब होने के लिए नए – नए तरीके इस्तेमाल करने लगे हैं. ऐसा ही एक मामला मुरादाबाद का सामने आया है, जहां एक महिला के साथ चलती ट्रेन में गैंगरेप किया गया. आरोपियों ने धोखे से महिला के कोल्ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी. उसके बाद घटना को अंजाम दिया.With the woman on the moving train

अपनी आपबीती सुनाते हुए उत्तराखंड के बाजपुर कस्बे की निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि शनिवार सुबह ट्रेन से अपने परिचित से मिलने बिजनौर जा रही थी. ट्रेन में महिला को चार युवक मिले, जिन्होंने पहले महिला को कोल्ड ड्रिक में मिलाकर शराब पिलाई और उसके बाद चलती ट्रेन में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और हरथला रेलवे स्टेशन के बाहर बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए.

इसे भी पढ़े: प्रद्युम्न केसः 18 दिन बाद आज फिर खुला मौत का स्कूल

बता दें कि घटना के बाद हरथला रेलवे स्टेशन के बाहर यह महिला बेहोशी की हालत में मिली. जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं. आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Back to top button