नारायण राणे की बीजेपी में एंट्री, आज हो सकता है ये बड़ा फैसला

मुंबई. कांग्रेस के पूर्व नेता नारायण राणे सोमवार को नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान राणे भाजपा में शामिल होने के मुद्दे पर शाह से निर्णायक चर्चा कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, राणे सिंधुदुर्ग जिले में बनाए गए अपने अस्पताल का उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराना चाहते हैं। शाह से मुलाकात के दौरान वे उद्घाटन को लेकर भी चर्चा करेंगे।
नारायण राणे की बीजेपी में एंट्री, आज हो सकता है ये बड़ा फैसला
गौरतलब है कि राणे ने बीते गुरुवार को कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी अगली रणनीति का खुलासा दशहरे के पहले करने की बात कही थी। शाह से राणे की इस संभावित मुलाकात के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वे दशहरे के पहले ही भाजपा में शामिल होंगे।

भाजपा नेताओं को पसंद नहीं हैं नीतेश

कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा का दामन थामने की कोशिशों में जुटे नारायण राणे की राह आसान नजर नहीं आ रही है। सिंधुदुर्ग जिले के भाजपा नेता पूर्व कांग्रेसी राणे को पार्टी में शामिल करने के पक्ष में हैं, लेकिन इन नेताओं को उनके विधायक बेटे नीतेश पसंद नहीं है।
 
भाजपा नेता व पूर्व विधायक राजन तेली ने रविवार को दैनिक भास्कर से कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व राणे को शामिल करने का फैसला करता है तो यह हमें स्वीकर है, लेकिन हमें नीतेश पसंद नहीं हैं। क्योंकि उनका स्वभाव अच्छा नहीं है।
वे किसी भी वरिष्ठ नेता के खिलाफ बोलते समय मर्यादाएं लांघ जाते हैं। इसलिए हम नहीं चाहते हैं कि नीतेश भाजपा में शामिल हों। तेली ने कहा, “मैं राणे के बड़े बेटे नीलेश राणे के बारे में टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन मेरा यही कहना है कि यदि नीतेश को भाजपा में आना है तो उनको पहले खुद को बदलना पड़ेगा।” 21 सितंबर को राणे और नीलेश ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, लेकिन नीतेश ने अभी तक कांगेस नहीं छोड़ी है।
Back to top button